फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on 35 including 10 named in blocking the road

Kanpur News: सड़क जाम करने में 10 नामजद समेत 35 पर रिपोर्ट

Mon, 22 Apr 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 22 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Report on 35 including 10 named in blocking the road
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर में बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत होने पर गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा कर दिया था। मामले में चौकी प्रभारी ने 10 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी अनुज अवस्थी ने रविवार को जैतीपुर निवासी अजय बाबू, पंकज, विजय, लल्लन, भवनपुर रसूलाबाद निवासी पिंटू, छविराम ,जयकरन, पुष्पेंद्र, सरवन, कठिका रसूलाबाद निवासी राजू भदौरिया व 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क जाम कर हंगामा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल की शाम को जैती में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवनपुर निवासी प्रेम नारायण की कार की टक्कर से मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने मौके पर पहुंचकर झींझक- रसूलाबाद मार्ग को दो घंटे के लिए जाम कर दिया। इससे राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ जाम लगाने व उपद्रव करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

------------
बाइक सवार के खिलाफ हादसा करने की रिपोर्ट
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जुरिया निवासी बीना देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बेटा सिंकू 19 फरवरी की शाम को झींझक से पैदल नहर मार्ग से होकर घर जा रहा था। झींझक मंडी समिति के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 21 फरवरी को इलाज के दौरान बेटे की हैलट कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

दो घरों में लगी आग, दो मवेशी जलकर मरे
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद झंडा निवासी बेंचेलाल के घर में रविवार शाम को अचानक से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने उसके भाई सोबरन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तबतक घर में बंधे दो मवेशियों की जलने से मौत हो गई और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल शिवम शुक्ला ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट डेरापुर तहसील भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed