फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on 25 including nephew of MP to assault on police

रोडवेज बस व कार में भिड़ंत के बाद पुलिस से मारपीट व तोड़फोड़ में सांसद के भतीजे समेत 25 पर रिपोर्ट

Sat, 28 Dec 2019 08:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Dec 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Report on 25 including nephew of MP to assault on police
रोडवेज बस और कार में टक्कर के बाद शुरु हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला
औरैया-कन्नौज मार्ग पर असेनी पावर हाउस के पास शुक्रवार की शाम रोडवेज बस व सरकारी विभाग से संबद्ध कार में भिड़ंत के बाद जाम लगाने, पुलिस कर्मियों से मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने उमरी गांव की प्रधान के पति आसू पाल समेत 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट यूपी 102 के कांस्टेबल (चालक) आशीष कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रधान के पति आगरा से सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के भतीजे हैं। कांस्टेबल आशीष कुमार ने तहरीर में कहा है कि वह शुक्रवार की शाम सहायल के बर्रू गांव में एक मामले में गए थे। वहां से वह टीम के कांस्टेबल विमलेश चंद्र व नवीन कुमार के साथ दिबियापुर लौट रहे थे। रास्ते में असेनी पावर हाउस के पास देखा कि रोडवेज बस व एक कार में भिड़ंत हो गई थी।
विज्ञापन


दोनों वाहनों के चालक मौके पर नहीं थे। उमरी की प्रधान के पति आसू पाल के साथ 20-25 लोग जाम लगाकर उधर से गुजर रहे वाहनों को रोककर चालकों के साथ मारपीट कर रहे थे। उन लोगों ने जाम लगाने वालों को रोका तो गुस्साए आरोपियों ने उन लोगों के साथ भी मारपीट की। उसने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपी ने मोबाइल सड़क पर पटककर तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच असेनी से पहुंचे ग्रामीणों ने उन लोगों को बचाया। वह लोग अपने वाहन में बैठकर भागने लगे तो आरोपियों ने पीआरवी वाहन में तोड़फोड़ की। उधर, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रोडवेज बस के चालक की तहरीर पर कार के चालक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाकर टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार कार परियोजना निदेशक (पीडी) कार्यालय में लगी है। वहीं, प्रधान के पति आसू पाल का कहना है कि यूपी 102 के चालक ने बवाल किया था। उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना स्थल के सामने उनका इंटर लाकिंग प्लांट है। इसमें लगे सीसीटीवी कैमरे में सभी साक्ष्य मौजूद हैं।


यह था मामला
असेनी पावर हाउस के सामने शुक्रवार की शाम रोडवेज बस और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना के बाद बस की सवारियां उतरकर भाग गई थीं। इसके बाद लोगों ने वहां जाम लगा दिया था। इसी बीच वहां पहुंचे यूपी 102 के सिपाहियों के साथ जाम लगा रहे लोगों ने हाथापाई कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। बाद में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed