फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of robbery and recovery on three people

इटावा: नर्सिंग होम संचालक से एक लाख रुपये लेने का मामला, तीन कथित पत्रकारों पर लूट व वसूली की रिपोर्ट

Sat, 20 Mar 2021 09:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Mar 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
Report of robbery and recovery on three people
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले में एक नर्सिंग होम संचालक ने कथित तीन पत्रकारों के खिलाफ वसूली, लूट और धमकी की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस कथित महिला पत्रकार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि थाना वैदपुरा क्षेत्र के नगला बूधु निवासी दिनेश चंद्र का शहर के आईटीआई के पास सिद्धी नर्सिंग होम है। दिनेश के मुताबिक उन्होंने हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग में ऑनलाइन आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन


आरोप है कि तीन मार्च को एक महिला तीन लोगों के साथ आई। खुद को पत्रकार बताया और अस्पताल की बदनामी का हवाला देकर 30 हजार रुपये मांगे न देने पर धमका के चले गए। आरोपियों ने नौ मार्च को दिनेश चंद्र से एक लाख रुपये जबरदस्ती ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने इस घटना की जानकारी एसएसपी आकाश तोमर को दी। सीओ के मुताबिक एसएसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में दिनेश की तहरीर पर तीन कथित पत्रकारों के खिलाफ धमकी, वसूली और लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed