{"_id":"5dfc79fe8ebc3e87e4330730","slug":"report-of-misdeed-was-filed-for-not-giving-5-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 करोड़ न देने पर दर्ज कराई थी दुष्कर्म की रिपोर्ट, कारोबारी बाेला साजिश के तहत बेटे को फंसाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 करोड़ न देने पर दर्ज कराई थी दुष्कर्म की रिपोर्ट, कारोबारी बाेला साजिश के तहत बेटे को फंसाया गया
Fri, 20 Dec 2019 01:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर के बड़े कारोबारी सुनील खेमका ने गुरुवार को मर्चेंट चैंबर में प्रेसवार्ता कर उनके बेटे पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती, उसकी मां और उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने बताया कि चार साल पहले उनके बेटे आयुष की फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती हुई थी।
आरोप है कि आठ मार्च को युवती व उसकी मां उनके घर पर आईं थीं। इस दौरान दोनों ने ब्लैकमेल करते हुए कहा था कि पांच करोड़ रुपये दे दें, वरना वह आयुष को दुष्कर्म के मामले में फंसा देंगी। इस पर 10 मार्च को नवाबगंज थाने में रंगदारी की एफआईआर दर्ज कराई थी।
सुनील के मुताबिक 13 मार्च को युवती ने आयुष पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कराया। ऐसे में साफ है कि रकम न देने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को युवती के दोस्त विकास कुकरेजा व आरिफ वसूली की रकम लेते गिरफ्तार हुए थे। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि उनके बेटे को ब्लैकमेल कर फंसाया गया।