{"_id":"6859afc4d79c30f33a0f9166","slug":"report-of-assault-and-firing-against-seven-on-court-order-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-128169-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ मारपीट व फायरिंग की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ मारपीट व फायरिंग की रिपोर्ट
Tue, 24 Jun 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के असेनी निवासी एक युवक ने न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें घर में घुस कर मारपीट करने व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को असेनी निवासी सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अप्रैल को गांव का बालजीत अपने जानवरों को लेकर जा रहा था। रास्ते में उसकी बगिया के पास उसके जानवर बंधे थे। आरोपी के जानवर उसके जानवर से लड़ने लगे। विरोध पर नाराज होकर पीछे से आ रहे शैलेंद्र, संदीप, पवन, अभिषेक पाल, अभय सिंह व दशरथ ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया।
वह जान बचाते हुए अंदर में घुस गया तो सभी उसके घर में घुस आए और लाठी डंडों से मारा पीटा व जान से मारने की नियत से शैलेंद्र ने तमंचा से फायर कर दिया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाते हुए शोर मचाया। लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। बताया कि घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी थी। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।