{"_id":"5d7119588ebc3e93de123a05","slug":"report-from-csa-student-on-unknown-girl-students-in-ragging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएसए की छात्रा से रैगिंग में अज्ञात छात्राओं पर रिपोर्ट दर्ज, तंग आकर हॉस्टल की छत से कूद गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसए की छात्रा से रैगिंग में अज्ञात छात्राओं पर रिपोर्ट दर्ज, तंग आकर हॉस्टल की छत से कूद गई थी
Thu, 05 Sep 2019 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 05 Sep 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
सीएसए कानपुर
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में रैगिंग से तंग आकर हॉस्टल की छत से छात्रा के कूदने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात छात्राओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भाई की तहरीर पर रैगिंग अधिनियम, मारपीट, धमकी और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट लिखी गई है।
पुलिस ने हॉस्टल की छात्राओं समेत विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। शिवली (कानपुर देहात) के लुधौरा बागपुर निवासी दिव्या कमल सीएसए से बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। सरोजिनी नायडू हॉस्टल में रहती है।
विज्ञापन
पुलिस ने हॉस्टल की छात्राओं समेत विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। शिवली (कानपुर देहात) के लुधौरा बागपुर निवासी दिव्या कमल सीएसए से बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। सरोजिनी नायडू हॉस्टल में रहती है।
विज्ञापन
Trending Videos
भाई की तहरीर पर रैगिंग अधिनियम, मारपीट, धमकी और एससीएसटी एक्ट में हुई रिपोर्ट
सीएसए विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
रैगिंग से तंग आकर दिव्या मंगलवार रात को हॉस्टल की छत से कूद गई थी। दिव्या का हैलट में इलाज जारी है। देर रात उसका ऑपरेशन किया गया। भाई सौरभ ने पुलिस को दी गई तहरीर में सीनियर छात्राओं पर रैगिंग के साथ ही जातिगत टिप्पणी का भी आरोप लगाया है। सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ में छात्राओं ने रैगिंग की बात से इनकार किया है। छात्रा के होश में आने का इंतजार है।
साधारण फोन में कैसे देखेगी वीडियो
कुछ छात्राओं ने बयान दिए कि दिव्या छत की रेलिंग पर बैठकर मोबाइल में वीडियो देख रही थी, इसी दौरान गिर गई। अक्सर वहीं बैठकर गेम भी खेलती थी। इस पर भाई सौरभ का कहना है कि दिव्या के पास कीपैड वाला साधारण मोबाइल है। मल्टीमीडिया सेट नहीं है। ऐसे में वह वीडियो कैसे देख सकती है।