फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report: Customers defrauded after being assigned collection work for a finance company.

Kanpur News: फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम देकर ग्राहकों से कराई ठगी, रिपोर्ट

Sat, 15 Aug 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Report: Customers defrauded after being assigned collection work for a finance company.
कानपुर। गोविंदनगर निवासी युवक को शातिर ने फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन के पद पर नौकरी पर रख ग्राहकों से ठगी कराई। कुछ दिनों बाद युवक के घर पुलिस पहुंची तो उसे जालसाजी की जानकारी मिली। इस दौरान पीड़ित को उधार लेकर दो लोगों के रुपये लौटाने पड़े। अब युवक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नौरैयाखेड़ा निवासी विकास गौतम ने बताया कि वह नौकरी के लिए मशक्कत कर रहा था। इसी दौरान विक्रम कुमार नाम के व्यक्ति ने एलएंडटी फाइनेंस कंपनी का व्यक्ति बताते हुए मोबाइल फोन पर उसका इंटरव्यू लिया। 16 जुलाई को कंपनी में ज्वाॅइन कराई। बताया गया कि नियुक्ति दस्तावेज कलेक्शन के पद पर हुई है। शुरुआत के सात दिन ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा। विश्वास में आकर विकास ने काम शुरू किया।
विज्ञापन

25 जुलाई को वह विक्रम के कहने पर ग्राहक ज्योति सिंह के पास पहुंचा। वहां से आधार, पैन, फोटो, हस्ताक्षर युक्त चेक और 8910 रुपये फाइल चार्ज लिए। करीब एक घंटे बाद जागृति ने फोनपे से 29 हजार रुपये विकास के मोबाइल पर भेजे। आरोप है कि विक्रम ने कुछ देर बात विकास से अपने मोबाइल पर मंगवा ली। जागृति का 1.03 लाख रुपये का चेक भी कैश कराकर अपने खाते में जमा करा लिया। इसी तरह माया देवी नाम की ग्राहक से 99 रुपये अपने खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रकम निकलने की जानकारी होने पर जागृति पुलिस लेकर विकास के घर पहुंची जहां से उसे थाने ले जाया गया तब जालसाजी का पता चला। विक्रम ने फोन उठाना बंद कर दिया। थाने में विकास को 89 हजार रुपये जागृति को देने पड़े जबकि मायादेवी से हुए समझौते के बाद 39 हजार रुपये लौटाने पड़े। इसके लिए उसने कर्ज लिया। वहीं, रिपोर्ट होने पर विकास का बैंक खाता भी साइबर सेल ने फ्रीज कर दिया। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed