फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rented oxygen cylinder saved lives of patients after power cut in Hardoi Medical College

बिजली गुल से आफत में आई जिंदगी: बंद हुई ऑक्सीजन की सप्लाई, ऐसे बची अस्पताल में मरीजों की जान

Thu, 08 Feb 2024 09:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 09:58 PM IST
सार

हरदोई मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल होने से ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। जिसके बाद मरीजों की सांसे अटक गईं। मेडिकल कॉलेज में यह घटना गुरुवार को हुई। 

विज्ञापन
Rented oxygen cylinder saved lives of patients after power cut in Hardoi Medical College
अस्पताल में बंद हुई ऑक्सीजन की सप्लाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यवस्था में सुधार के नाम पर बिजली कटौती की जद में मेडिकल कॉलेज भी आ गया। मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल हुई, तो वेंटीलेटर के मरीज की जान पर बन आई। हाल यह हुआ कि परिजनों ने प्राइवेट ऑक्सीजन सिलिंडर लाकर मरीज को ऑक्सीजन दी, तब जाकर उसे सांसें मिल पाईं।

विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हुसैनपुर धौंकल निवासी पवन कुमार सिंह (50) गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं। परिजन उनका उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहे थे। वहां पवन वेंटीलेटर पर थे। परिजन पवन को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाए और भर्ती करा दिया। इसी बीच गुरुवार को सुबह लगभग दस बजे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


इसके चलते ऑक्सीजन प्लांट भी बंद हो गया। ऑक्सीजन न मिलने के कारण कुछ ही देर में पवन कुमार सिंह की हालत बिगड़ गई। इस पर पुत्र शिव पूजन ने चिकित्सकों से ऑक्सीजन की आपूर्ति कराने के लिए कहा, लेकिन चिकित्सकों ने व्यवस्था न होने की बात कही। इस पर शिव पूजन बाजार से 12 हजार रुपये की सिक्योरिटी और एक हजार रुपये किराए पर ऑक्सीजन का सिलिंडर लेकर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सिलिंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति पवन को दी गई और तब उन्हें कुछ देर बाद राहत मिली। हालांंकि सिलिंडर खत्म होने के बाद परिजन उसे लेकर किसी प्राइवेट अस्पताल में चले गए। पूरे मामले पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आर्य देशदीपक ने कहा कि कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। मेडिकल कॉलेज नया बना है और उस हिसाब से लोड उठाने के लिए जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। 


पवन सिंह की हालत पहले से गंभीर थी और सुबह ही उन्हें रेफर किया गया था, लेकिन परिजन नहीं ले गए। किसी ने भी ऑक्सीजन सिलिंडर लाने के लिए नहीं कहा था, लेकिन उनका पुत्र ले आया। इस सबके बावजूद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed