{"_id":"690e2e686ad8cc57280f90b3","slug":"remove-construction-materials-from-highways-and-service-roads-in-24-hours-etawa-news-c-216-1-etw1012-133089-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 24 घंटे में हाईवे व सर्विस रोड से हटाएं निर्माण सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 24 घंटे में हाईवे व सर्विस रोड से हटाएं निर्माण सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने बलैयापुर से लेकर सराय भूपत फाटक तक हाईवे और सर्विस रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे गिट्टी, मौरंग, बालू और अन्य निर्माण सामग्री रखने वाले दुकानदारों एवं मकान मालिकों को चौबीस घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
इंसीडेंट मैनेजर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर 50 फुट के दायरे में किसी प्रकार की निर्माण सामग्री, अतिक्रमण या अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। यदि इस क्षेत्र में सामग्री पाई गई और उसकी वजह से कोई दुर्घटना या बाधा उत्पन्न हुई तो संबंधित दुकानदार या मकान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी लोग 24 घंटे के भीतर अपनी सामग्री हटा लें, अन्यथा विभाग जब्ती की कार्रवाई करेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई स्थानों पर दुकानदारों को मौके पर ही निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। कार्रवाई में राजमार्ग विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।