फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Religion Conversion: People sitting in the country and abroad are using e-wallet for funding

धर्मांतरण: देश-विदेश में बैठे लोग फंडिंग के लिए कर रहे ई-वॉलेट का इस्तेमाल

Mon, 05 Jul 2021 04:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Jul 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Religion Conversion: People sitting in the country and abroad are using e-wallet for funding
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में धर्मांतरण के लिए फंडिंग ऑनलाइन माध्यमों से की जा रही है। इनमें कई तरह के ई-वॉलेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। देश-विदेश में बैठे लोग मांग के अनुसार फंडिंग जुटाने का काम कर रहे हैं। एटीएस को कुछ पे-पॉल (एप) खातों की भी जानकारी मिली हैं। अब इन खातों का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


धर्मांतरण कराने के आरोपियों व दिल्ली इस्लामिक दावा सेंटर के अध्यक्ष उमर गौतम को संस्था चलाने को देश-विदेश से फंडिंग की जा रही थी। फंडिंग करने वाले लोग धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए अपने-अपने देश, प्रदेश या शहर में सेमिनार करते थे। इनमें लोगों के माइंड वॉश करने के लिए उमर या दावा सेंटर से जुड़े पदाधिकारियों को बुलाया जाता था।
विज्ञापन


एटीएस की जांच में सामने आया कि फंडिंग की अधिकांश रकम गुमनाम खातों में डाली जाती थी। विदेश से फंड का अदान प्रदान करने के लिए ऑनलाइन माध्यम या ई-वॉलेट पे-पॉल का इस्तेमाल किया जाता है। जानकारी मिली है कि एक बार रकम आने के बाद इन खातों को बंद कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस के सहयोग को टीम का गठन
धर्मांतरण मामलों में जांच कर रही एटीएस के सहयोग के लिए शासन के निर्देश पर जिले में एसीपी के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम धर्मांतरण कर चुके लोगों से बात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। टीम ने सभी मामलों को खंगालना शुरू कर दिया है। जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराए जाने वाले मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर हर सप्ताह जांच की प्रगति रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed