{"_id":"69850cc70c0c9f675b0d2da5","slug":"rejuvenation-of-central-station-begins-sky-roof-being-installed-on-platform-10-kanpur-news-c-362-1-ka11006-141044-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन का कायाकल्प शुरू, प्लेटफॉर्म 10 पर लग रही स्काई रूफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन का कायाकल्प शुरू, प्लेटफॉर्म 10 पर लग रही स्काई रूफ
विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के कायाकल्प का कार्य शुरू हो गया है। शुरुआत प्लेटफॉर्म नंबर 10 से कराई जा रही है। यहां ग्रेनाइट पत्थर के साथ ही स्काई रूफ भी लगाए जा रहे हैं। इसके बाद दूसरे कार्य भी होंगे और बाकी प्लेटफॉर्म का भी जीर्णोद्धार होगा।
उत्तर-मध्य रेलवे कानपुर सेंट्रल स्टेशन का पुनर्विकास कार्य करा रहा है। सिटी साइड पर नई बिल्डिंग बनकर तैयार है, अब प्लेटफॉर्म का काम शुरू किया गया है। प्लेटफाॅर्म नंबर 10 पर स्काई रूफ लगने से यात्रियों को खुले में नहीं बैठना पड़ेगा। प्लेटफॉर्म नंबर 10 से मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाता है। अभी तक प्लेटफॉर्म पर छत नहीं थी जिससे बारिश के वक्त दिक्कत होती थी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए सेंट्रल स्टेशन का पुनर्विकास कराया जा रहा है।
ये सुविधाएं मिलेंगी
स्टेशन पर बहुमंजिला इमारत में मॉल, होटल के साथ ही शानदार वेटिंग रूम बनेगा, पार्किंग का भी विशेष इंतजाम होगा। इसके लिए 655 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। मार्च 2027 तक यह बिल्डिंग तैयार हो जाएगी।