फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Registration of cats started like dogs, offline facility Rs 300 is the fee, read what are the rules

Kanpur: कुत्तों की तरह बिल्लियों का पंजीकरण शुरू, ऑफलाइन सुविधा...300 रुपये है शुल्क, पढ़ें क्या हैं नियम

Sun, 16 Jul 2023 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Jul 2023 03:41 PM IST
सार

Kanpur News: नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि नगर निगम कार्यकारिणी की दो हफ्ते पहले हुई बैठक में कुत्तों की तरह बिल्लियों का भी पंजीकरण कराने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन
Registration of cats started like dogs, offline facility Rs 300 is the fee, read what are the rules
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर नगर निगम में कुत्तों की तरह अब बिल्लियों का भी पंजीकरण शुरू हो गया है। पहली बार तीन बिल्लियों का पंजीकरण हुआ। इनमें दो पॉरशियन और एक हिमालयन बिल्ली शामिल है। सिविल लाइंस स्थित नवाब कंपाउंड निवासी नगर निगम कर्मचारी रफजुल रहमान के बेटे फैजान अहमद ने एक साल की पॉरशियल बिल्ली और इतनी ही उम्र के पॉरशियन बिलौटा और दो साल सात महीने की हिमालयन बिल्ली का पंजीकरण कराया।

विज्ञापन

इसके लिए फैजान ने नगर निगम मुख्यालय स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में पंजीकरण फार्म भरने के साथ ही अपने आधार कार्ड की कापी और दोनों बिल्लियों व बिलौटे को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने का प्रमाणपत्र भी जमा किया। नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि नगर निगम कार्यकारिणी की दो हफ्ते पहले हुई बैठक में कुत्तों की तरह बिल्लियों का भी पंजीकरण कराने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन

ऑफलाइन सुविधा...300 रुपये है शुल्क
इस फैसले पर अमल शुरू हो गया है। पंजीकरण शुल्क 300 रुपये है। फिलहाल ऑफलाइन ही पंजीकरण हो रहा है। जल्द ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शहरवासियों को मिलेगी। इसके लिए आईटी प्रभारी राहुल सब्बरवाल को निर्देश दिए गए हैं। राहुल सब्बरवाल ने अगले माह तक इसके लिए साफ्टवेयर तैयार करने का दावा किया।

शहर में हैं करीब 40,000 बिल्लियां
शहर में करीब 40,000 बिल्लियां हैं। इनमें पॉरशियन, हिमालयन, सियाचीन, हॉगटेल आदि विदेशी ब्रांड के साथ ही देशी बिल्लियां शामिल हैं। इनसे चर्मरोग, बुखार, गैस्ट्रोइनट्राइटिस, हरपीज आदि रोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed