{"_id":"6aece0f8c5ed1f26b6055f4d","slug":"registrants-and-advocates-will-get-better-facilities-minister-of-state-kanpur-news-c-220-1-ka21001-151699-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री कराने वालों और अधिवक्ताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री कराने वालों और अधिवक्ताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा : राज्यमंत्री
Fri, 06 Nov 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील में बृहस्पतिवार को 2.28 करोड़ की लागत से बने उप निबंधन कार्यालय का स्टांप एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान अकबरपुर में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला मौजूद रहीं। उन्होंने कहा नए भवन के शुरू होने से रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में कार्यालय संचालित होने से रजिस्ट्री संबंधी कार्य अधिक व्यवस्थित और सुगम तरीके से संपन्न होंगे। लंबे समय से नए भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अकबरपुर क्षेत्र की जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कहा उनका प्रयास है कि अकबरपुर-रनियां विधानसभा में विकास कार्यों के साथ-साथ आमजन को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का भी लगातार विस्तार हो।
इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री व स्टांप एवं निबंधन मंत्री आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत प्रशासक नीरज रानी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसुविधाओं के विस्तार और सरकारी व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों और अधिवक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
यहां एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत मौर्य, अधिवक्ता समिति अकबरपुर के अध्यक्ष बिपिन चंद्र दीक्षित, नत्थू सिंह गौर, विनोद सक्सेना, विमलेश कुमार, ओम कठेरिया, जगदीश यादव, विजय शंकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।