{"_id":"6a09e32156ad735e4f05637b","slug":"refused-to-go-ahead-with-the-marriage-after-dowry-demands-were-not-met-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: द्वारचार में दूल्हे ने रखी ये डिमांड, पूरी न होने पर तोड़ी शादी, बिना दुल्हन लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: द्वारचार में दूल्हे ने रखी ये डिमांड, पूरी न होने पर तोड़ी शादी, बिना दुल्हन लौटी बरात
Sun, 17 May 2026 09:18 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 17 May 2026 09:18 PM IST
सार
Hardoi News: मझिला थाने में दूल्हा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना 13 मई की रात हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 मई की रात आई बरात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई। दूल्हे और उसके परिजनों ने द्रारचार के दौरान मोटर साइकिल और सोने की चेन मांग दी। यह मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि बेटी की शादी लोनार कोतवाली क्षेत्र के कंजरा निवासी सूरज कुमार के साथ तय थी। 11 फरवरी को तिलक हुआ था।
विज्ञापन
तिलक में एक लाख रुपये, सोने की अंगूठी व कुछ अन्य सामान भी दिया था। 13 मई को शादी होनी थी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक बरात आई। द्वारचार में सूरज, उसके बड़े भाई मधुरपाल, बहन पूजा और छाया बुलट मोटर साइकिल और सोने की चेन की मांग करने लगीं। अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए यह मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई, तो वर पक्ष के लोग गाली गलौज करने लगे। विवाद की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए, तो दूल्हा बिना शादी किए ही बरात समेत वापस चला गया। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि दूल्हा समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन