{"_id":"5ce11b9bbdec220783608887","slug":"recovery-from-brahmawart-bank-s-debtors","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ब्रह्मावर्त के बकायेदारों पर कसा जाएगा शिकंजा, वसूली का कानूनी तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ब्रह्मावर्त के बकायेदारों पर कसा जाएगा शिकंजा, वसूली का कानूनी तरीका
Sun, 19 May 2019 02:32 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 19 May 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : गूगल
कानपुर में ब्रह्मावर्त बैंक से लोन लेकर रकम हजम करने वाले खाताधारकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। बकायेदारों की सूची तैयार होने के बाद लिक्वीडेटर की ओर से अंतिम नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद वसूली का कानूनी तरीका अपनाया जाएगा।
सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त एवं सहायक निबंधक अंसल कुमार ने बताया कि बैंक का लोन न चुकाने वालों की भी सूची बना ली गई है। कुल 3075 लोगों पर 32.66 करोड़ रुपये लोन बकाया है। जमा धन के मुकाबले लोन की रकम लगातार बढ़ने की वजह से ही बैंक पर प्रतिबंध लगा था।
कई मोहलत देने के बाद रिजर्व बैंक ने तीन जुलाई 2018 को इसका लाइसेंस निरस्त कर दिया था। बकायेदारों को अंतिम नोटिस भेजा जा रहा है। जरूरत पड़ी तो बकायेदारों की संपत्तियों की जब्ती से लेकर नीलामी तक की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
बकायेदार रकम जमा करने के लिए रतनलाल नगर स्थित बैंक के मुख्यालय में लिक्वीडेटर कक्ष में ही संपर्क करें। बैंक के किसी व्यक्ति या एजेंट के जरिये लोन न चुकाएं। लिक्वीडेटर ही लेनदेन के लिए अधिकृत हैं।