फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reasons for not having Aadhar Card pregnant woman has not admitted

स्ट्रेचर पर ही तड़पती रही गर्भवती, आधार कार्ड के चक्कर में चली गई जान

Mon, 10 Sep 2018 02:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Sep 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
Reasons for not having Aadhar Card pregnant woman has not admitted
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती को शुक्रवार रात आधार कार्ड न होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती करने से मना कर दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिजन रात दो बजे तक सीएचसी स्टाफ से भर्ती करने को मिन्नतें करते रहे। आखिर में थक-हारकर गर्भवती को वापस गांव ले गए। शनिवार को देर रात गर्भवती की मौत हो गई। गर्भवती अपनी ससुराल फर्रुखाबाद से अपने मायके आई थी।
विज्ञापन


मामला हरपालपुर सीएचसी का है। गंगा में आई बाढ़ से फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर निवासी तोताराम अपनी गर्भवती पत्नी संता (21) को लेकर अपनी ससुराल हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरसोहिया लेकर आ गया था। शुक्रवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गर्भवती को 102 एंबुलेंस से हरपालपुर सीएचसी लेकर आए। महिला के पिता संतपाल कश्यप का आरोप है सीएचसी के कर्मियों ने उनसे संता का आधार कार्ड मांगा।
विज्ञापन

आधार कार्ड न होने की जानकारी देने पर भर्ती करने से इनकार कर दिया

Reasons for not having Aadhar Card pregnant woman has not admitted
डेमो पिक
आधार कार्ड न होने की जानकारी देने पर संता को भर्ती करने से इनकार कर दिया। देर रात दो बजे तक संता सीएचसी में भर्ती होने के इंतजार में स्ट्रेचर पर ही तड़पती रही। कोई सुनवाई न होने पर गर्भवती को परिजन शुक्रवार रात घर ले आए और शनिवार को प्राइवेट अस्पताल में ले जाने के लिए रुपये का इंतजाम करने लगे। इस दौरान शनिवार रात संता की हालत बिगड़ गई और उसकी घर पर ही मौत हो गई।

इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय ने सीएचसी में आने से इनकार करते हुए बताया कि उनकी सीएचसी पर इस नाम की कोई मरीज नहीं पहुंची। उधर, सीएमओ डॉ. एसके रावत ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। अब पता चला है तो जानकारी करेंगे। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed