फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur tragedy averted in Chitrakoot seven youths stranded in flooded Mandakini River safely rescued by NDRF

कानपुर: चित्रकूट में बड़ा हादसा टला, मंदाकिनी नदी की बाढ़ में फंसे थे सात युवक, एनडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

Sun, 30 Aug 2026 02:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 30 Aug 2026 02:08 PM IST
सार

Kanpur News: चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से मंधना (कानपुर) के सात युवक रामघाट स्थित पुष्पा होटल में फंस गए थे। एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार शाम करीब सात बजे सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनकी कार तक पहुंचाया, जिसके बाद वे सकुशल अपने घर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
Kanpur tragedy averted in Chitrakoot seven youths stranded in flooded Mandakini River safely rescued by NDRF
चित्रकूट बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से मंधना के सात युवकों को एनडीआरएफ ने बचाया। मंधना के बहलोलपुर निवासी प्रफुल्ल तिवारी, प्रांशू, शानू तिवारी, विवेक शुक्ला, लालू वर्मा, शिवम शुक्रवार देर शाम कामतानाथ की परिक्रमा करने के लिए कार से निकले थे।

विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब छह बजे मंदाकिनी नदी पर रामघाट किनारे बने पुष्पा होटल में विश्राम के लिए रुके थे। सभी कमरों में आराम कर रहे थे। तभी करीब 10 बजे पता चला कि मंदाकिनी नदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया है। होटल की एक मंजिल पानी से घिर गई है।

विज्ञापन

सभी लड़कों को रेस्क्यू करके उनकी कार तक पहुंचाया
घबराए युवकों ने इसके बाद परिजन को सूचना दी और वीडियो बनाकर रेस्क्यू कराने को कहा। होटल की ऊपरी मंजिल पर चले गए। युवकों के परिजन ने बिठूर के विधायक अभिजीत सिंह सांगा और बिल्हौर विधायक राहुल सोनकर बच्चा से बात की। दोनों विधायकों ने जिलाधिकारी चित्रकूट से बात की। इसके बाद शनिवार शाम करीब सात बजे सभी लड़कों को रेस्क्यू करके उनकी कार तक पहुंचाया गया। इसके बाद युवक मंधना के लिए निकल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed