फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘अपनों’ ने इस तरह डुबोई सपा की नैय्या

Sat, 11 Mar 2017 10:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
reason of sp difeat
डेमो पिक
सपा में टिकट को लेकर पार्टी में हुए घमासान के चलते अपनों ने ही सपा की नैया विधानसभा चुनाव में डुबो दी है। सैफई से लेकर पूरे इटावा जिले तक पहुंची पारिवारिक रार का असर विधानसभा की चारों सीटों पर पड़ा है। कहीं शिवपाल के लड़ाकों ने सपा में भितरघात किया तो कहीं गठबंधन के नेताओं ने जातीय समीकरण की ओर चुनाव मोड़ दिया। नतीजतन चारों सीटों पर सपा प्रत्याशी धड़ाम हो गए। सदर विधानसभा में कांग्रेस की पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने गठबंधन होने के बाद भी सपा प्रत्याशी विजय सिंह की खुलकर मुखालफत की। कांग्रेस समर्थित मतदाताओं को बसपा की झोली में डालकर सपा प्रत्याशी को कमजोर किया। इसके साथ ही अपनों के ही भितरघात से विजय सिंह को करारी हार का मुंह देखना पड़ा।

करारी हार का मुंह देखना पड़ा

reason of sp difeat
अखिलेश यादव
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा के ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव ने लोकसभा चुनाव में अपने पिता रामेश्वर सिंह यादव की हार का बदला नरेंद्र सिंह से भितरघात करके लिया। वहीं अखिलेश यादव के नरेंद्र सिंह को टिकट देने से नाराज सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकदल से प्रदीप यादव को चुनाव मैदान में उतार दिया। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व होमगार्ड एवं वैकल्पिक शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह ने यहां से चुनाव मैदान में उतरे रामेश्वर सिंह यादव का जमकर विरोध किया था। उनके विरोध के चलते रामेश्वर सिंह यादव को करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। इस हार का बदला डा. सुबोध यादव ने पार्टी में भितरघात करके ले लिया।

लामबंद होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया

reason of sp difeat
अखिलेश यादव
कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में ऐन वक्त पर भाजपा समर्थित डा. सुरभि सिंह को सपा प्रत्याशी बना दिया गया। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर निवर्तमान विधायक अजीत कठेरिया का टिकट काट दिया गया। इसके बाद रामशरन कठेरिया का भी टिकट काटा गया। इससे नाराज सपाइयों ने भितरघात कर भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह खटिक के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाया। यहां मुस्लिमों के सपा के पक्ष में ध्रुवीकरण को देखकर अन्य जातियों के सभी लोगों ने लामबंद होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमाल सिद्दीकी को चुनाव हारना पड़ा

reason of sp difeat
डेमो पिक
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ सपा नेताओं को दरकिनार कर निवर्तमान विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अरशद जमाल सिद्दीकी को टिकट दे दिया गया। इससे सपा का एक बड़ा खेमा नाराज हो गया। उमेश यादव सहित कई लोगों ने खुलकर सपा प्रत्याशी का विरोध किया। यहां भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की रणनीति के चलते उमेश की मां उर्मिला देवी को चुनाव मैदान में उतार दिया गया, जिससे सपा समर्थित मतदाता उर्मिला यादव के पक्ष में चले गए और सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी को चुनाव हारना पड़ा।
विज्ञापन

सभी सीटों पर भाजपा विजयी

reason of sp difeat
डेमो पिक
सेंट्रल यूपी के पूर्वी छोर पर स्थित हरदोई, उन्नाव और फतेहपुर जिले में भी भाजपा ने सपा को जोर का झटका दिया है। यहां सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर दांव पर लगी थी। नरेश अग्रवाल किसी तरह अपने बेटे नितिन अग्रवाल को जिता पाए। हरदोई जिले में पिछले चुनाव में सपा को छह सीटें मिली थीं, जबकि दो बसपा के पास थी। इस बार कड़ी टक्कर के बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल तो चुनाव जीत गए, लेकिन अन्य सभी सीटों पर भाजपा विजयी रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed