फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   reason for beating dolls at Nag Panchami

जानें, क्या है नागपंचमी का महत्व और गुड़िया पीटने के पीछे की कहानी

Sat, 29 Jul 2017 12:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
reason for beating dolls at Nag Panchami
नाग पंचमी

सावन का महीना हिन्दू धर्म में भक्ति और प्रेम का महीना कहा जाता है। सावन में भगवन शिव को पूजा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। यूपी में नाग पंचमी बड़े ही अलग ढंग से मनाई जाती है। नागपंचमी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार भी होता है।

विज्ञापन

इसे मनाने का ढंग कुछ अनूठा है, यहां नागपंचमी के दिन गुड़िया पीटने की अनोखी परंपरा निभाई जाती है। नागपंचमी के दिन महिलाएं घर के पुराने कपड़ों से गुड़िया बनाती हैं और उसे चौराहे पर डाल देती हैं। बच्चे इन गुड़िया को कोड़ों और डंडों से पीटकर खुश होते हैं। इस परंपरा की शुरूआत के बारे में कई कथाएं प्रचलित हैं।

विज्ञापन

reason for beating dolls at Nag Panchami
नाग पंचमी

गुड़िया पीटने की कहानी 
कहते हैं कि गरुण नागों के दुश्मन होते है। प्राचीन कहानी है एक बार गरुण से बचते हुये एक नाग ने महिला से याचना की, कि वह उसे कहीं छिपा ले। जिससे वह गुरु के प्रकोप से बच जाये। महिला ने गरुण को छिपा लिया लेकिन यह बात उसके पेट में नहीं रुकी। उसने अन्य लोगों को भी बता दी। इस बात को सुन क्रोधित हुये नागदेव ने महिला को श्राप दिया कि साल में एक दिन तुम सब पीटी जाओगी। सदियों पुरानी यह प्रथा आज भी एक पर्व के रूप में निभाई जा रही है। औरत के प्रतीक कपड़े से बनी गुड़िया को युवतियां पानी के पास या चौराहे पर फेंकती है और लड़के उनकी पिटाई करते है।
 

reason for beating dolls at Nag Panchami
नाग पंचमी

एक और कहानी
राजा की बेटी थी जिसका नाम गुडिया था। वह दूसरे राज्य के राजा के बेटे से प्रेम करने लगती है। दुश्मन राज्य के युवराज से प्रेम की बात गुडिय़ा के भाइयों को स्वीकार नहीं होती जिसके चलते वह गुडिय़ा की बीच चौराहे पर पिटाई कर देते हैं। उसे चौराहे पर इतना पीटा जाता है कि उसकी मौत हो जाती है। गुडिय़ा की मौत के बाद उसके सातों भाई समाज में यह घोषणा करते हैं कि ऐसा अनैतिक कार्य कोई करेगा तो उसका हश्र भी ऐसा ही होगा। उस दिन के बाद से प्रतिवर्ष यह परम्परा चलती रही और चौराहों पर कपड़े की गुडिय़ा बनाकर पीटी जाने लगी। 

विज्ञापन

reason for beating dolls at Nag Panchami
नाग पंचमी

चौरसिया समाज के लिये खास पर्व
नागपंचमी के दिन चौरसिया समाज के लोग नागदेव की विशेष पूजा करते है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले अमृत का नारी स्वरूप में भगवान विष्णु ने वितरण किया था। देवताओं की लाइन में असुर भी थे। इस बीच एक नाग कन्या की मृत्यु हो गई। भगवान विष्णु ने उसकी समाधि बनाई और उस पर बेल लगा दी। इसके बाद से भीट पर पान की खेती होने का प्रचलन शुरू हो गया। जो आज भी अनवरत जारी है। कहा जाता है कि ऋषि कश्यप के पुत्रों को चौऋषि कहा जाता था, जिसे चौरसिया कहा जाने लगा। पान की खेती करने वाले किसान बारिश में सांप से जानमाल की रक्षा के लिये पूजा करते है। इस समाज के लोग पान के भीट और घरों मे सांप का पूजन करेंगे।

reason for beating dolls at Nag Panchami
नाग पंचमी

भगवान शिव और नागपंचमी
नागों का हिन्दू धर्म में अहम स्थान है और भगवान शंकर नाग को गले मे मालाओ की तरह धारण करते है नागपंचमी के दिन शिवजी के साथ ही नागों की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। नागपंचमी श्रावण मास में शुक्लपक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। हिंदू धर्मग्रंथों में नाग को प्रत्येक पंचमी तिथि का देवता माना गया हैए परंतु नागपंचमी पर नाग की पूजा को विशेष महत्व दिया गया है। नागपंचमी का पर्व धार्मिक आस्था व विश्वास के सहारे हमारी बेहतरी की कामना का प्रतीक है। यह जीव-जंतुओं के प्रति समभावए हिंसक प्राणियों के प्रति भी दयाभाव व अहिंसा के अभयदान की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें पर्यावरण से भी जोड़ता है।

 

reason for beating dolls at Nag Panchami
नाग पंचमी
भगवान शिव को करें  प्रसन्न
इस दिन अपने दरवाजे के दोनों ओर गोबर से सर्पों की आकृति बनानी चाहिए और धूपए पुष्प आदि से इसकी पूजा करनी चाहिए। इसके बाद इन्द्राणी देवी की पूजा करनी चाहिए। दहीए दूधए अक्षतए जलम पुष्पए नेवैद्य आदि से उनकी आराधना करनी चाहिए। तत्पश्चात भक्तिभाव से ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद स्वयं भोजन करना चाहिए। इस दिन पहले मीठा भोजन फिर अपनी रुचि अनुसार भोजन करना चाहिए। इस दिन द्रव्य दान करने वाले पुरुष पर कुबेरजी की दयादृष्टि बनती है। मान्यता है कि अगर किसी जातक के घर में किसी सदस्य की मृत्यु सांप के काटने से हुई हो तो उसे बारह महीने तक पंचमी का व्रत करना चाहिए। इस व्रत के फल से जातक के कुल में कभी भी सांप का भय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed