फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Light rain expected for two days

कानपुर: दो दिन तक हल्की बारिश के आसार, पहाड़ों की बर्फबारी लाएगी गंगा के मैदानी इलाकों में ठंड

Tue, 06 Oct 2026 11:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 06 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Light rain expected for two days
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विभोक्ष का असर कानपुर परिक्षेत्र पर आ गया है। मानसून की वापसी के बाद मंगलवार को कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन हल्की वर्षा की संभावना है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके बाद आसमान खुल जाएगा लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पछुआ हवाएं गंगा के मैदानी इलाकों में ठंडक लेकर आएंगी। विभाग ने आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में इस समय एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना हुआ है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के संपर्क के कारण यह सिस्टम और मजबूत हो गया है। उन्होंने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के कई हिस्सों, विशेषकर मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में दिखने लगा है।

विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Light rain expected for two days
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
इसके कारण अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ किसी एक विशेष जनपद की सीमा में सीमित नहीं है बल्कि यह एक बहुत बड़े वायुमंडलीय सिस्टम के रूप में फैला हुआ है।
विज्ञापन

Kanpur: Light rain expected for two days
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
इसके प्रभाव वाले मुख्य केंद्रों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र भी हैं। उत्तराखंड का असर कानपुर परिक्षेत्र पर आ सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ को अधिक सक्रिय बनाने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

 
विज्ञापन

Kanpur: Light rain expected for two days
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
एक ट्रफ रेखा हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। यही कारण है कि यह सिस्टम पहाड़ों से लेकर यूपी के मैदानी इलाकों में लगातार मौसम में बदलाव ला रहा है। कानपुर नगर और कानपुर देहात, लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज में बादलों की तेज गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली चमकने का विशेष अलर्ट है।

तापमान
अधिकतम- 32 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 22 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed