फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reached the spot with response time even on short notice: ADG

छोटी सूचना पर भी रिस्पॉन्स टाइम के साथ मौके पर पहुंचे : एडीजी

Thu, 28 May 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 28 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Reached the spot with response time even on short notice: ADG
कानपुर देहात। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। बुधवार रात को अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ और डीआईजी हरीश चन्दर ने पुलिस बल के साथ अकबरपुर के संवदेनशील, मुख्य बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को छोटी सूचना पर गंभीरता दिखाते हुए रिस्पॉन्स टाइम के साथ पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया (फेसबुक, एक्स, व्हाट्सएप) पर अफवाह फैलाने वालों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर 24 घंटे पैनी नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी ने अकबरपुर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना और कार्यालय के अभिलेखों की गहन समीक्षा की। महिला आरक्षियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना जाए, क्योंकि महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

मालखाने में रखे दंगा नियंत्रण उपकरणों और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के साथ अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर व जिला बदर जैसी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर आपसी समन्वय बनाने और एलआईयू व सीसीटीवी से निगरानी रखने को कहा। अंत में उन्होंने थाने के नए आरक्षियों को ब्रीफ करते हुए जनता से शालीन व्यवहार करने, सतर्क रहने और पुलिस की रीढ़ ''अनुशासन'' को बनाए रखने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान एएसपी आलोक प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed