फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raw materials are expensive, and a shift in the printing and packaging industry is closed.

Kanpur News: कच्चा माल महंगा, प्रिंटिंग-पैकेजिंग उद्योग में एक शिफ्ट बंद

Sun, 22 Mar 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Raw materials are expensive, and a shift in the printing and packaging industry is closed.
कानपुर। अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध से अब प्रिंटिंग-पैकेजिंग इकाइयों पर संकट आ गया है। इकाइयों में एक शिफ्ट बंद कर दी गई है। अलग-अलग कच्चा माल 10-40 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। शहर में 250 इकाइयां हैं जिनमें 5000-8000 लोगों को रोजगार मिलता है। इकाई संचालकों ने अन्य उद्योगों से मदद की अपील की है। कहा गया है कि ग्राहक लागत बढ़ने के आधार पर मूल्य बढ़ाएं और कच्चा माल आपूर्ति करने वाले दाम न बढ़ाएं। स्टाक भी न करें।
विज्ञापन

कानपुर प्रेस ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियाें और उद्यमियों की बैठक उद्योग कुंज स्थित कार्यालय पर हुई। बताया गया कि पिछले कुछ समय में डुप्लेक्स एवं अन्य पेपर बोर्ड की कीमतों में 10-12 प्रतिशत, लैमिनेशन फिल्म्स में 35-40 प्रतिशत और क्राफ्ट पेपर व प्रिंटिंग इंक में 10-12 प्रतिशत की तेजी आ गई है। कुछ एडहेसिव्स (चिपकाने वाले पदार्थ) और विशेष उपभोग्य सामग्रियों में भी 30-35 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। इससे उत्पादन लागत में वृद्धि हो रही है। उद्योग चलाना मुश्किल हो गया है। एक शिफ्ट बंद कर दी गई है। भाव और बढ़े तो उद्योगों में तालाबंदी की नौबत आ सकती है। उत्पादन 50 प्रतिशत रह गया है। बैठक में गोविंद भार्गव, सुब्रत लूथरा, अमरनाथ मेहरोत्रा, वैभव भार्गव, सोमनाथ मेहरोत्रा, राहुल भार्गव, संजीव चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
बातचीत
सहयोग और दाम बढ़ाने की अपील

प्रिंटिंग-पैकेजिंग उद्योग से जुड़े अन्य उद्योगों से वर्तमान परिस्थितियों की गंभीरता और वास्तविकता को समझने की अपील की गई है। लागत में लगातार वृद्धि के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सहयोग मांगा गया है। लागत मूल्य बढ़ने के अनुपात में उत्पादों के दाम बढ़ाने के लिए कहा गया है ताकि उद्योग चल सकें। -अवधेश अवस्थी, अध्यक्ष, कानपुर प्रेस ओनर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कच्चे माल की उपलब्धता भी कम
अलग-अलग कच्चा माल 10-40 प्रतिशत तक बढ़ गया है। कच्चे माल की उपलब्धता भी कम हो गई है। इसके चलते एक शिफ्ट बंद कर दी गई है। शहर में 250 से ज्यादा प्रिंटिंग-पैकेजिंग इकाइयां हैं। लागत मूल्य नहीं बढ़ा तो उद्योगों को पूरी तरह से बंद करने की नौबत आ सकती है। -दिनेश बरासिया, महामंत्री, कानपुर प्रेस ओनर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed