फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raw house fell due to rain, child died

बारिश से गिरा कच्चा मकान, बालक की मौत

Mon, 21 Jun 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Raw house fell due to rain, child died
रसूलाबाद। बारिश से शनिवार रात हंसपुर गांव में कच्चा मकान गिर गया। इससे फैक्टरी कर्मी का परिवार मलबे में दब गया। इस दौरान एकलौते बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी, बेटी व मां गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला व एक युवती को गंभीर हालत में सीएचसी से हैलट रेफर किया गया है। अफसर सुबह घटना स्थल पर पहुंचे बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

रसूलाबाद ब्लॉक के मकरंदपुर कहिंजरी के मजरा हंसपुर में शनिवार रात करीब 12 बजे रिमझिम बारिश के बीच रणविजय यादव का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। घर में सो रहे परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे रणविजय के एकलौते बेटे अंश (11), पत्नी शंकुतला (45) बेटी साक्षी (18) मां लौगश्री (62) को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस से रसूलाबाद सीएचसी भेजा गया। वहां डॉ. सौरभ शाक्य ने अंश को मृत घोषित कर दिया। वहीं लौंगश्री, साक्षी को हैलट रेफर किया गया। रविवार सुबह नायब तहसीलदार मनोज रावत, सीओ परसुराम सिंह, थाना प्रभारी जय सिंह, बीडीओ डॉ. गीतम सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद गांव सहित क्षेत्र में गम का माहौल देखने को मिला। अफसरों ने परिवार को सांत्वना दी तथा दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की बात कही।
बेटे की मौत के बाद मिलेगा आवास का लाभ
रसूलाबाद। रणविजय बेहद गरीब है। वह कानपुर में रहकर एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। घटना की जानकारी के बाद वह बेसुध हो गया। रणविजय ने बताया कि उसने कई बार आवास योजना के लिए आवेदन किया, लेकिन अफसरों की अनदेखी के चलते उसको लाभ नहीं मिल सका। शनिवार रात कच्चा मकान गिरने से एकलौते बेटे की मौत के बाद अब अफसर आवास का लाभ देने की बात करने लगे है। इस बात को लेकर गांव के लोगों को रोष भी है।
अधिकारियों के फोन पर नहीं हो पाया संपर्क
रसूलाबाद। हंसपुर में घटना के बाद गांव व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। असालतगंज जिला पंचायत सदस्य विश्राम सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाबत उन्होंने एसडीएम के सीयूजी नंबर पर फोन किया, लेकिन उनका नंबर रात एक बजे तक स्विच ऑफ बताता रहा। इसके अलावा गांव के लोगों ने अन्य अफसरों व पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी का भी नंबर नहीं लगा।
एकलौते बेटे की मौत पर बेहोश हुई मां
रसूलाबाद। कहिंजरी के हंसपुर गांव में हुई घटना में फैक्टरी कर्मी के इकलौते बेटे अंश की मौत हो गई। जानकारी के बाद मां शुकंतला देवी बेहोश हो गई। वहीं पिता रणविजय, बहन काजल व अन्य का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंश की बहन काजल की 24 मई को कन्नौज के ठठिया में शादी हुई थी। छोटी बहन साक्षी इंटरमीडिएट की छात्रा है।

पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है। उसे जल्द आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। फौरी तौर पर परिवार को राशन, बिस्तर आदि की व्यवस्था कर दी गई। नेटवर्क की समस्या के चलते फोन नहीं मिला। जानकारी के बाद तत्काल अफसर मौके पर पहुंचे।
- अंजू वर्मा, एसडीएम रसूलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed