{"_id":"5bc8905ebdec22695d35f686","slug":"ravana-temple-of-up-door-will-open-on-vijaydashmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दशमी पर खुलेंगे यूपी के एकमात्र रावण मंदिर के पट, जानिए क्या है विशेषता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दशमी पर खुलेंगे यूपी के एकमात्र रावण मंदिर के पट, जानिए क्या है विशेषता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 18 Oct 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
शिवाला स्थित दशानन मंदिर की पुरानी तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय दशमी के मौके पर कानपुर के कैलाश मंदिर, शिवाला स्थित दशानन मंदिर के पट शुक्रवार को सुबह खुलेंगे। यह यूपी का एकमात्र मंदिर है। सुबह दशानन की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती होगी। हर वर्ष विजय दशमी के दिन एक दिन के लिए दशानन मंदिर के पट खुलते हैं। रात को पुतला दहन के पहले ही मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं।
मान्यता है कि इस मंदिर में हर वर्ष दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी आते हैं। कहा जाता है कि इस पक्षी का दर्शन करना शुभ होता है। यहां भक्त दशानन की अच्छाइयों को जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं। कहा जाता है कि रावण यहां भगवान शिव के पहरेदार के रूप में विराजमान है। मंदिर व्यवस्था समिति और पूजा संयोजक केके तिवारी बताते हैं कि कैलाश मंदिर के निर्माण के करीब 50 साल बाद दशानन मंदिर बना था। मुख्य कैलाश मंदिर का निर्माण सन् 1868 में हुआ था।