आजाद के संघर्ष की असली कहानी है ‘राष्ट्रपुत्र’, 14 सितंबर को बायोपिक फिल्म हो रही रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। वह आजाद से इतना ज्यादा प्रभावित थे कि उन्होंने अपना नाम आजाद ही रख लिया। आजाद ने बताया कि उन्होंने ‘राष्ट्रपुत्र’ फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद, लखनऊ, उन्नाव, झांसी में की थी। इसके अलावा फिल्म में कई सीन कानपुर के दिखाए जाएंगे जिस समय भगत सिंह की मुलाकात आजाद से होती है तब मशहूर पत्रकार और क्रांतिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी देश की आजादी के लिए क्या रणनीतियां बनाते थे, ये सब कुछ फिल्म में दिखाया जाएगा। सोमवार 23 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद की 112 वीं जयंती पर फिल्म स्टूडियो बॉम्बे टॉकीज ने ‘राष्ट्रपुत्र’ की रिलीज की घोषणा की। ‘राष्ट्रपुत्र’ चंद्रशेखर आज़ाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित है।
विदेश में भी रिलीज होगी 'राष्ट्रपुत्र'