फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rare tree dying between ignoring two departments: 150 year old banyan tree branch is pruned every day

दो विभागों की अनदेखी के बीच खत्म हो रहा दुर्लभ पेड़: 150 साल पुराने बरगद के पेड़ की आए दिन होती है छंटाई

Mon, 18 Oct 2021 03:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Oct 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
Rare tree dying between ignoring two departments: 150 year old banyan tree branch is pruned every day
150 साल पुराने पेड़ की कटाई - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार की 100 वर्ष या उससे ऊपर के दुर्लभ पेड़ों को सुरक्षित रखने की योजना को उनका विभाग ही पलीता लगा रहा है। तिलक नगर रानीघाट चौराहे के पास एक पुराने बरगद को छंटनी के नाम पर काटा जा रहा है। विभाग एक-दूसरे पर अपनी जिम्मेदारी टाल रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को मामला सामने आने के बाद वन विभाग की तरफ से पड़ताल की गई तो बताया गया कि छंटनी की अनुमति दी गई है, जबकि विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। बरगद का यह पेड़ दो घरों के बीच की जगह पर है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार इसकी आयु करीब 150 वर्ष है। बताया जा रहा है कि यहां पर पार्क विकसित करने के नाम पर इसकी आए दिन छंटाई की जाती है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जब स्थानीय पुलिस और वन विभाग के दरोगा रूप किशोर मौके पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि काटने की अनुमति ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत आई है। सोमवार को इसकी पूरी तहकीकात की जाएगी। पता चला है कि छंटनी की अनुमति नगर निगम से दी गई है। दुर्लभ पेड़ों की छंटनी किस तरह से की जा रही है, इसकी जांच की जाएगी।


अरविंद यादव डीएफओ

मेरी तरफ से इस तरह की कोई अनुमति नहीं दी गई है। इतने पुराने पेड़ को इस तरह से काटकर खत्म करने की जांच होनी चाहिए। इसके खिलाफ कार्रवाई भी की जानी चाहिए।
वीके सिंह उद्यान अधीक्षक, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed