फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rare over bar elections, lawyers march to spread resentment

Kanpur News: बार चुनाव को लेकर रार, वकीलों ने जुलूस निकालकर जताई नाराजगी

Sat, 01 Nov 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rare over bar elections, lawyers march to spread resentment
इटावा। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में चल रही रार बढ़ती जा रही है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की ओर से एल्डर्स कमेटी भंग करने का शनिवार को पत्र जारी करते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर पुरानी एल्डर्स कमेटी के नेतृत्व में ही चुनाव कराने की मांग की। वहीं जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश बार काैंसिल के अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उधर, एल्डर्स कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष ने गलत शिकायतें कराकर चुनाव प्रभावित कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित होकर कचहरी परिसर में घूमे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए एल्डर्स कमेटी भंग करने का निर्णय को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रभावित करने के लिए यह किया जा रहा है। इसके बाद अधिवक्ता डीबीए हॉल में एकत्रित हुए। यहां एल्डर्स कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष शांति स्वरूप पाठक व अन्य दो सदस्यों ने वकीलों से कहा कि फर्जी शिकायतें कराई जा रहीं हैं। सदन में माैजूद अधिवक्ताओं को चुनाव से दिक्कत नहीं है। चुनाव समय पर होकर नए लोगों को मौका मिलना चाहिए। कुछ अधिवक्ताओं ने हवालात के पास प्रतीकात्मक पुतला फूंककर भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन




27 को स्थगित किया गया था चुनाव, एल्डर्स कमेटी ने चुनाव प्रक्रिया कराई थी

27 अक्तूबर को बार काैंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ने एक पत्र जारी करके सात नवंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव को स्थगित करने के आदेश दिए थे। एल्डर्स कमेटी पर मनमाने तरीके से मतदाता सूची में नाम बढ़वाने और कटवाने के आरोपों की जांच बैठाई थी। इसके बाद 28 को एल्डर्स कमेटी के नेतृत्व में सदन की बैठक हुई। इसमें सभी की सहमति होने पर चुनाव प्रक्रिया जारी रखने का निर्णय लिया गया था। इसे मनमाना रवैया मानते हुए उप्र बार काैंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ने एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष को हटाने और वरिष्ठता के आधार पर दूसरे नंबर पर आने वाले अधिवक्ता को एल्डर्स कमेटी का अध्यक्ष बनाकर नई कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed