{"_id":"5bf18507bdec2269695da612","slug":"rape-with-teenager-in-kannauj-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहाने से किशोरी को कोठरी में ले गया युवक, तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाने से किशोरी को कोठरी में ले गया युवक, तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Nov 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में शहर की एक किशोरी को युवक बहाने से नलकूप की कोठरी में ले गया और वहां तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। परिजनों को किशोरी नलकूप पर बदहवास पड़ी मिली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया। आरोपी फरार है।
शहर के एक मोहल्ला की 14 वर्षीय किशोरी को शनिवार शाम करीब 4:30 बजे जेरकिला मोहल्ला निवासी शिव सिंह उर्फ शिव ठेकेदार बहला फुसलाकर ले गया। अड़ंगापुर गांव के रास्ते किनारे लगे नलकूप की कोठरी उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर शिव सिंह भाग निकला।
किशोरी के काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि किशोरी को शिवसिंह के साथ देखा था। परिजन खोजते हुए नलकूप की कोठरी पर पहुंचे, वहां किशोरी बदहवास हालत में मिली।

इस दौरान बाहर भीड़ लगी रही
परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस मौके पर जाकर छानबीन की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिवसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। विनोद दीक्षित चिकित्सालय में किशोरी का मेडिकल कराया गया, इस दौरान बाहर भीड़ लगी रही।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी एके सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और लोगाें को समझाकर घर भेजा। सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने भी वारदात स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिव सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौज करने और 3/4 लैंगिक अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।