फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape of a girl sleeping on the terrace, report

Kanpur News: छत पर सो रही युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट

Sat, 04 Nov 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 04 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl sleeping on the terrace, report
मूसानगर। घर के छत पर सो रही एक युवती से गांव के युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवती को धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति शुक्रवार को मूसानगर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात 18 वर्षीय बेटी घर की छत पर लेटी थी। इसी दौरान गांव का विनोद सोनकर छत पर जा पहुंचा। आरोप लगाया कि उसने बेटी को डरा धमका कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गया। थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

----
बेकाबू होकर कार पलटी, युवक गंभीर
रसूलाबाद। गुखुरुआ निवासी सुभाष (22)पुत्र प्यारेलाल निजी कार्य से कानपुर गया था। गुरुवार की रात वह कार से वापस घर लौट रहा था। रसूलाबाद कानपुर रोड के बीच पहाड़ीपुर के पास उसकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती करा कर परिजनों को जानकारी दी। यहां से हालत गंभीर होने पर डॉ. बृजेश कुमार ने उसे हैलट रेफर कर दिया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed