फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rape of 11 year old innocent in hardoi, Did the misdeed by taking her on the pretext of chocolate

11 साल की मासूम से रेप: चॉकलेट के बहाने ले जाकर किया कुकृत्य, गुमसुम रहने लगी थी बालिका, जानें कैसे हुआ खुलासा

Wed, 26 Jul 2023 07:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Jul 2023 07:00 PM IST
सार

Hardoi Crime: पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुधीर गुप्ता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Rape of 11 year old innocent in hardoi, Did the misdeed by taking her on the pretext of chocolate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में मल्लावां कस्बे के एक मोहल्ले में बालिका को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। घटना से घबराई बालिका गुमसुम रहने लगी, तो उसकी मां ने जानकारी जुटाई। अब पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री (11) बीती 19 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे बाजीगंज बाजार में लगे वॉटर कूलर से पानी लेने गई थी। बाजीगंज निवासी सुधीर गुप्ता ने बालिका को चॉकलेट का लालच दिया और अपने घर ले गया। घर में बालिका के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घबराई बालिका ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। चार-पांच दिन से बालिका घर में ही गुमसुम रहने लगी, तो उसकी मां ने समझा बुझाकर जानकारी की। घटना का पता चलने पर मां सन्न रह गई। बुधवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुधीर गुप्ता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है।  घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed