फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape case filed against former in-charge of Bundelkhand and Kanpur region of BJP Kisan Morcha

भाजपा नेता ने की दरिंदगी: रात में महिला को अकेली देख की हैवानियत! कपड़े भी फाड़े; इन पदों पर रह चुका है आरोपी

Sat, 09 Nov 2024 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Nov 2024 11:51 AM IST
सार

भाजपा किसान मोर्चा के बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र के पूर्व प्रभारी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि फरवरी 2022 में घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Rape case filed against former in-charge of Bundelkhand and Kanpur region of BJP Kisan Morcha
Rape case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा के बुंदेलखंड व कानपुर क्षेत्र के पूर्व प्रभारी के खिलाफ यूपी के औरैया जिले में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने जबरन दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर 10 महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें लिखवाया कि वह महिला सशक्तिकरण व महिला उत्थान के लिए एक महिला संगठन चलाती है। नवंबर 2021 में एक सामाजिक कार्यक्रम में भारतीय किसान मोर्चा के नेता नरेंद्र त्रिपाठी से मुलाकात हुई। 
विज्ञापन


उन्होंने संगठन संचालन में सहयोग की बात कहते हुए अपना ब्रह्मनगर स्थित मकान रहने व संगठन के कार्यालय संचालन के लिए दिया। वादिनी की बहन अपनी पुत्रियों के साथ रहती थी। फरवरी 2022 की रात वादिनी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि लोकलाज के कारण वह शांत रही। आरोप है कि सुबह आठ बजे जब वह कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी भाजपा नेता ने उसकी बहन को बुरी नीयत से कमरे में खींचने लगा। 

मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप
उसने बहन को बचाया। इस दौरान मारपीट कर नरेंद्र ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने कई महिलाओं पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए वादिनी ने सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि वादिनी की तहरीर पर भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा
महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, किसी महिला के साथ जबरदस्ती संबंध बनाना, जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाना के धमकी देकर दुष्कर्म करना। अपने पद का गलत इस्तेमाल करके दुष्कर्म करना, एक से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म करना।

इन पदों पर रहे चुका है आरोपी भाजपा नेता
आरोपी नरेंद्र त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के कई संगठनों में बडे़ पदों पर रह चुका है। जिसमें वह किसान मोर्चा के कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी के अलावा रेलवे बोर्ड के सदस्य के पद पर भी रह चुका है। वर्तमान में दिबियापुर स्थित एक शिक्षण संस्था (सरस्वती शिशु मंदिर) में प्रबंधक के पद पर है। हाल ही में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर प्रांतीय नेताओं के पास भेजी गई सूची में भी नरेंद्र त्रिपाठी का नाम भी शामिल है।

महिला पर लगाए फर्जी शिकायत के आरोप
भाजपा नेता नरेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। भाजपा नेता ने महिला पर संगठन की आड़ में अनैतिक कार्य में संलिप्त होने, घर में रात के समय कई तरह के लोगों के आने की बात कही। बताया कि मकान खाली करने व किराये की बात कहने पर फर्जी आरोप लगाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed