फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ranveer Singh 21st death anniversary, Founder of Saifai Mahotsav remembered, organization of Shanti Yagya

रणवीर सिंह की 21वीं पुण्यतिथि: सैफई महोत्सव के संस्थापक को किया याद, शांति यज्ञ में लोगों ने डालीं आहुतियां

Tue, 14 Nov 2023 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Nov 2023 10:36 AM IST
सार

Etawah News: इस बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अखिलेश यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव मध्य प्रदेश में चल रहे चुनाव की व्यवस्था के कारण नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
Ranveer Singh 21st death anniversary, Founder of Saifai Mahotsav remembered, organization of  Shanti Yagya
रणवीर सिंह की 21वीं पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सैफई महोत्सव के संस्थापक व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के पिता स्व. रणवीर सिंह यादव की 21 वीं पुण्यतिथि पर सैफई शोक में डूबी रही। रणवीर सिंह यादव की स्मृति में उनके समाधि स्थल पर आयोजित परंपरागत शांति यज्ञ में हजारों लोगों ने आहुति डाली।

विज्ञापन

साथ ही, चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. रणवीर सिंह ने 21 वर्ष पूर्व आज के दिन ही मात्र 36 वर्ष की उम्र में इस संसार से विदाई ली थी। तब तक सैफई जैसे छोटे गांव को वव्हेक विकास खंड का दर्जा दिलवा गए थे और वह इसके ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन थे। इससे पूर्व उन्होंने सैफई महोत्सव जैसे आयोजन की नींव भी डाल दी थी।
विज्ञापन

उनके स्मरण दिवस के दिन शांति यज्ञ की शुरुआत वेद मंत्रोच्चारण के मध्य आहुति देते हुए स्व. रणवीर सिंह यादव की पत्नी मृदुला यादव ब्लॉक प्रमुख सैफई, बेटा पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, पुत्र बधु राजलक्ष्मी के अलावा सपा मुखिया के परिवार के सदस्य, अभयराम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव आदि ने यज्ञ में आहुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मप्र चुनाव के चलते नहीं पहुंच सके अखिलेश और शिवपाल
इस बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अखिलेश यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव मध्य प्रदेश में चल रहे चुनाव की व्यवस्था के कारण नहीं पहुंच सके। इसके अलावा कई गणमान्य लोगों और पदाधिकारियों ने शांति यज्ञ में आहुतियां डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed