फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh became Lohia Trust Chairman by consensus: Shivpal

आम सहमति से लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष बने अखिलेश : शिवपाल

Thu, 17 Sep 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh became Lohia Trust Chairman by consensus: Shivpal
फोटो 55::::पत्रकारों से वार्ता करते शिवपाल सिंह यादव।
विज्ञापन


- कथा समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव ने पत्रकार वार्ता में बोले- बैठक बुलाकर मैंने ही रखा था प्रस्ताव
- कहा, अखिलेश के विजन से लोहिया ट्रस्ट और पार्टी दोनों मजबूत होंगे, बोले- भाजपा के पेट में क्यों दर्द हो रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मैंने ही बैठक बुलाकर लोहिया ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने के लिए अखिलेश का प्रस्ताव रखा था। बैठक में आम सहमति से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष चुने गए। यह दावा बुधवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए किया।

महेराचुंगी के पास स्थित प्रकाश नगर के एक मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जैसा आधुनिक विकास का दृष्टिकोण उत्तर प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री में नहीं रहा। उनका उद्देश्य लोहिया के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोहिया ट्रस्ट का विकास होगा। इससे पार्टी भी मजबूत होगी। यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उनके पेट में क्यों दर्द हो रहा है।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन से पूरे प्रदेश में लूट बढ़ी है। यादव ने दावा किया कि सपा 2027 में सरकार बनाएगी। उन्होंने यूपीआई भुगतान पर शुल्क को लेकर भी भाजपा सरकार की आलोचना की। माता प्रसाद पांडेय और संजय निषाद से मुलाकात पर उन्होंने बताया कि वे उनकी तबीयत देखने गए थे। अखिलेश यादव भी उनसे मिलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed