फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ranked second in the state to pay

अर्पित की यूपी में सेकेंड रैंक

Sat, 11 Jun 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ranked second in the state to pay
टॉपर अर्पित अपने पिता राजेश शुक्ला, मम्मी सावित्री व छोटा भाई यश के साथ। - फोटो : amarujala
कानपुर। पॉलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ग्रुप ए (इंजीनियरिंग) में शहर के अर्पित शुक्ला ने यूपी में दूसरी रैंक हासिल की है। वह सिटी टॉपर भी हैं। अर्पित ने इसी साल आईसीएसई (दसवीं) की परीक्षा में 98 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं। हनुमंत विहार नौबस्ता के रहने वाले अर्पित एसजे एजूकेशन सेंटर से पढ़ाई कर रहे हैं। सिटी के ही मोहम्मद साजिद अली की यूपी में 14वीं रैंक है। दोनों ही स्टूडेंट यूपी की टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। दूसरी तरफ ग्रुप एफ में सुनील कुमार त्रिपाठी ने यूपी टॉप किया है। सुनील को 205 मार्क्स मिले हैं।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इसमें शहर के मेधावियों का दबदबा है। ग्रुप ए की टॉप-100 में पांच मेधावियों का नाम है। प्रभाकर शुक्ला की 57वीं, प्रिंस पाल की 76वीं और मोहम्मद उवैश की यूपी में 83वीं रैंक है। इस ग्रुप में लड़कियों की सिटी टॉपर वैष्णवी साहू हैं। वैष्णवी की यूपी रैंक 154 है। आकांक्षा सिंह की यूपी रैंक 264वीं है। टॉपर कानपुर या फिर लखनऊ राजकीय पॉलिटेक्निक से पढ़ाई करना चाहते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि कानपुर नगर से ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे और के के 27 हजार स्टूडेंटोें ने पेपर दिया था। इसमें से करीब पांच हजार स्टूडेंट सफल हुए हैं। इन सबको राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक में एडमिशन मिल सकेगा। के ग्रुप में विकास यादव और आनंद त्रिपाठी की यूपी में पांचवीं और छठवीं रैंक आई है। 
विज्ञापन


अर्पित ने ट्रायल में ही बाजी मारी 
एसजे एजूकेशन सेंटर से कक्षा 11 की पढ़ाई करने वाले अर्पित शुक्ला ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा ट्रायल के तौर पर दी। देखना चाहा कि परफारमेंस कैसी रहती है। इसमें वह पास हो गए। अर्पित का इरादा आईआईटी से बीटेक करना है। वह इसकी तैयारी कर रहे हैं। 12वीं में एडमिशन के बाद जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस का पेपर भी देंगे। अर्पित का कहना है कि पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में भले ही यूपी की दूसरी रैंक मिली, लेकिन एडमिशन का इरादा नहीं है। उनके पिता राजेश शुक्ला प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। मां सावित्री देवी हाउस वाइफ और छोटा भाई यश शुक्ला एसजे एजूकेशन सेंटर से पढ़ाई कर रहा है। अर्पित के पिता मूल रूप से फतेहपुर के गांव हरदासपुर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के बेटे का कमाल
एफ ग्रुप (बायो टेक्नोलॉजी) के यूपी टॉपर सुनील कुमार त्रिपाठी रिसर्च करना चाहते हैं। एम्स में रेडियोलॉजिस्ट का पेपर भी देने गए हैं। सुनील के पिता शत्रुघ्न राज त्रिपाठी किसान हैं। वे गोंडा जिले के एहतियात मऊ थानाक्षेत्र के गांव सरकांड के रहने वाले हैं। सुनील ने कानपुर में रहकर पढ़ाई की और प्रवेश परीक्षा देकर बढ़िया रैंक हासिल कर ली। 11 भाई-बहनों में सुनील चौथे नंबर के हैं। उनका कहना है कि पिता का सपना पूरा करना है। पॉलिटेक्निक की पढ़ाई के बाद रिसर्च करने का इरादा है। 

28 स्टूडेंटों का रिजल्ट रोका
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी के भी प्रमाण मिले हैं। इसी वजह से 28 स्टूडेेंटों के रिजल्ट रोक दिए गए हैं। इन सबको कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया। जवाब मिलने के बाद रिजल्ट निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। ए ग्रुप के टॉप-10 में शामिल आठ मेधावियों का रिजल्ट भी रोका गया है। इसमें 7, 8, 9, 10, 11 और 12वीं रैंक के स्टूडेंट हैं। 19 और 21वीं रैंक पाने वाले स्टूडेंटों का रिजल्ट रोका गया है। सचिव ने बताया कि कुछ स्टूडेंट कानपुर परिक्षेत्र और पूर्वांचल के शामिल हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed