फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ranji Trophy UP vs Mumbai in kanpur day II

मुंबई दबाव में, 42 पर तीन विकेट

Tue, 23 Dec 2014 03:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 03:20 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy UP vs Mumbai in kanpur day II
ग्रीनपार्क में यूपी-मुंबई के बीच खेले जा रहे रणजी मैच के दूसरे दिन गेंदबाज बल्लेबाजों पर हावी रहे। पहले दो सत्र में जहां मुंबई के गेंदबाज का जोर चला वहीं अंतिम सत्र में यूपी के गेंदबाजों ने जलवा रहा।
विज्ञापन


अमित मिश्रा, और राजपूत ने मुंबई के तीन खिलाड़ियों को जल्दी पवेलियन भेजकर टीम को दबाव में ला दिया है। खेल समाप्त होने पर मुंबई ने तीन विकेट खोकर 42 रन बना लिए थे।
विज्ञापन


क्रीज पर शाह 14 और सूर्य कुमार यादव बिना खाता खोले नाबाद हैं। इससे पहले यूपी के बल्लेबाज सधी हुई शुरूआत का लाभ नहीं उठा सके और पूरी टीम कल के 115 रन के स्कोर में 91 रन जोड़कर शार्दुल की गेंदबाजी के आगे ढेर हो गई। शार्दुल ने मुंबई की ओर से 53 रन देकर छह विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे रणजी मैच के दूसरे दिन सोमवार को कोहरे के चलते मैच 11 बजे शुरू हुआ। यूपी ने एक विकेट पर 115 रनों के आगे खेलना शुरू किया।

प्रशांत अपने 41 रनों के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाए और शार्दुल की गेंद पर तारे को कैच थमा बैठे। अगले ओवर में शार्दुल ने शर्मा को भी बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

परिविंदर और तन्मय ने संभलकर खेलना शुरू किया और टीम का स्कोर 144 पहुंचा तभी शार्दुल ने यूपी को परिविंदर के रूप में एक और झटका दिया।

इसके बाद विकेट गिरने को जो सिलसिला शुरू हुआ वह अंत तक जारी रहा और पूरी टीम 206 रन बनाकर ढेर हो गई। यूपी की ओर से सर्वाधिक रन (67) तन्मय श्रीवास्तव ने बनाए है।

प्रशांत गुप्ता ने 41 और एकलव्य ने 23 रनों का योगदान दिया। लंच के बाद खेलने उतरी मुंबई टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। 10 रन के स्कोर पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन में बैठे थे।

स्कोर बोर्ड पर 39 रन ही जुड़े थे कि राजपूत ने नायर के रूप में मुंबई टीम को तीसरा झटका दिया। दिन का खेल समाप्त होने पर मुंबई ने तीन विकेट खोकर 42 रन बना लिए थे।

उधर, भीषण ठंड होने के बावजूद मैदान पर दर्शकों की काफी संख्या रही। जबकि यूपीसीए ने ड्रेसिंग रूम का एरिया एकदम बंद रखा। सिर्फ डायरेक्टर पवेलियन का क्षेत्र खोला था।

रणनीत बनाने में जुटे दोनों टीमों के कोच


दोनों टीमों के कोच अपनी-अपनी टीम के कप्तानों के साथ मैच की स्टेट्जी बनाने में जुटे रहे। एक ओर जहां मुंबई के कोच प्रवीण आमरे मैच समाप्त होने के बाद बल्लेबाजों को संभलकर खेलते हुए तेजी से रन बनाने की सलाह दी। मैच तालिका में मुंबई तीन मैच हारकर पीछे चल रही है।


वहीं यूपी के चीफ कोच वेंकटेश प्रसाद अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि कल हम चाहेंगे कि हमारे गेंदबाज मैच के पहले ही सत्र में मुंबई की टीम को पवेलियन भेज सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed