फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ranian Khand's Xen transferred

रनियां खंड के एक्सईएन का तबादला

Sat, 17 Jul 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ranian Khand's Xen transferred
रनियां। तीन साल से रनियां विद्युत खंड में तैनात एक्सईएन को हटा दिया गया। उन्हें अब उरई भेजा गया है। फिलहाल रनियां खंड में किसी एक्सईएन की तैनाती नहीं की गई है। यहां तैनात एसडीओ को एक्सईएन का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

रनियां विद्युत खंड में तैनात एक्सईएन दीपक सिंह की काफी शिकायतें थी। औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों को सही बिजली आपूर्ति न होने और ट्रिपिंग आदि को लेकर उद्यमी नाराज थे। लगातार शिकायतें भी हो रही थीं। कई बार बैठक में विद्युत अफसरों व उद्यमियों की समस्याओं को लेकर तकरार भी हुई। इसमें ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति और विद्युत खंड में आवेदनों को लंबित रखने और फोन नहीं उठाने की भी काफी शिकायतें थीं।
विज्ञापन

उद्यमियों ने एक्सईएन दीपक सिंह को हटाए जाने की मांग की थी। इधर शनिवार को प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था की जांच समिति की कलक्ट्रेट में बैठक हुई थी। इसमें रनियां खंड के अंतर्गत जैनपुर में 33 केवी लाइन शिफ्ट करने के लिए अभय यादव के फरवरी में किए गए आवेदन को जून तक दबाए रखने का मामला उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सभापति अरुण पाठक ने एक्सईएन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई थी। कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही गई थी। इधर देर शाम दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने एक्सईएन को हटा दिया है।

उनका तबादला अब विद्युत वितरण खंड प्रथम उरई किया गया है। हालांकि रनियां खंड में अभी किसी एक्सईएन की तैनाती नहीं की गई है। अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि एक्सईएन रनियां का स्थानांतरण उरई हो गया है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed