{"_id":"68ffdfc4d4fe4e115e002755","slug":"rams-name-is-the-greatest-mantra-ramhriday-das-maharaj-kanpur-news-c-362-1-ka11012-133995-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम नाम सबसे बड़ा मंत्र : रामहृदय दास महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम नाम सबसे बड़ा मंत्र : रामहृदय दास महाराज
विज्ञापन
कानपुर। श्रीराम सर्वजनिक सेवा समिति की ओर से किदवईनगर वाई ब्लाॅक में श्रीराम कथा महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कथा वाचक श्रीश्री 108 रामहृदय दास (जिज्ञासु) महाराज ने गुरु महिमा और रामायण के महात्म का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गुरु ही वह प्रकाश है जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर जीवन को धर्म और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करता है।
उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित में गुरु महिमा का वर्णन केवल भक्ति का आधार नहीं बल्कि मानव जीवन की दिशा का संकेत भी है। राम केवल एक नाम नहीं बल्कि सबसे बड़ा मंत्र है। सदाशिव भोले शंकर भी हर प्रहर राम नाम का जाप करते हैं। कहा कि यह संसार राम नाम से ही चल रहा है। सूर्य, चंद्रमा, अग्नि, वायु जैसी सभी शक्तियों में राम नाम समाहित है। यहां पर राजेंद्र सिंह, देवेश द्विवेदी, मोनू पांडेय, विवेक बाजपेई, नरेश द्विवेदी, हितेश तिवारी, लाला अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।