{"_id":"5efa04698ebc3e42d162c831","slug":"rampage-in-nri-city-due-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एनआरआई सिटी में लगी आग से मची भगदड़, पूरी बिल्डिंग में भरा धुआं, भागने में कई लोग चुटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एनआरआई सिटी में लगी आग से मची भगदड़, पूरी बिल्डिंग में भरा धुआं, भागने में कई लोग चुटहिल
Mon, 29 Jun 2020 08:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 29 Jun 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
आग के डर से घरों से बाहर निकल आए लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मैनावती मार्ग पर स्थित एनआरआई सिटी परिसर में एनआरआई हाइट्स सोसाइटी में ग्राउंड फ्लोर पर केबिल के डक्ट में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। फ्लैटों से निकलकर लोग भाग तो कई मामूली चुटहिल हो गए।
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। एनआरआई हाइट्स सोसाइटी 14 मंजिला सिक्स टावर बिल्डिंग है। नवाबगंज इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बिजली केबिल के डक्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगते ही हर तरफ धुआं फैल गया। फ्लैटों के भीतर लोगों का दम घुटने लगा तो हर कोई बाहर निकलकर भागने लगा। भगदड़ मची तो कुछ लोगों को चोटें आईं। दमकल ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
फायर सिस्टम ठप, बाल्टियों से डाला पानी
वहां मौजूद कर्मचारियों ने फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर सिस्टम नहीं चला। ऐसे में लोगों ने बाल्टियों से पानी भर-भरकर डाला। फायर सिस्टम न चलने से सोसाइटी के लोग काफी आक्रोशित दिखे। उनका कहना है कि मेंटीनेंस चार्ज देने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है।