फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ramganga's bridge collapsed when pillars collapsed, lost contact with Shahjahanpur

पिलर धसकने रामगंगा का पुल धराशाई, शाहजहांपुर से संपर्क टूटा

Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ramganga's bridge collapsed when pillars collapsed, lost contact with Shahjahanpur
रामगंगा पर कोलाघाट पर टूटे पुल पर फंसी कार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। शाजहांपुर को क्षेत्र को सीधे जोड़ने के लिए बनाया गया रामगंगा नदी पर कोलाघाट में बनाया गया पुल सोमवार तड़के पिलर धंसने से छह गया। पुल के साथ एक कार भी नीचे जा गिरी। इससे कार में सवार छह लोग चुटहिल हो गए। पुल धंसने से शमसाबाद का शाजहांपुर से सीधा संपर्क टूट गया है। शमसाबाद की ओर से जाने वाले वाहनों को फर्रुखाबाद होते हुए पांचाल घाट की ओर और मिर्जापुर की ओर से आने वाले वाहन राजेपुर डबरी होते हुए बरेली-इटावा हाईवे की ओर से निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर रामगंगा नदी पर बने पुल का एक पिलर सोमवार सुबह करीब तीन बजे धंस गया। इससे पुल का साठ मीटर का हिस्सा छह गया। प्रयागराज से मुरादाबाद जा रही कार पुल के धंसे हिस्से के साथ नीचे पहुंच गई। कार में सवार मुरादाबाद के गांव कोट निवासी नाजिम, तोहिद, शाकिर, छोटे घायल नाजिम चुटहिल हो गए।
विज्ञापन

पुल टूटने की सूचना पर एसओ मिर्जापुर मान बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और कार में सवारों को बाहर निकाल लिया। पुल टूटने से शमसाबाद व शाहजहांपुर का सीधा संपर्क टूट गया है। पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसओ मिर्जापुर मान बहादुर सिंह ने बताया कि कार सवार ट्रक हादसे में घायल नाजिम को इलाज के लिए ले जा रहे थे। घायल नाजिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निगम के बरेली जोन के जेई वीके मौर्या ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed