{"_id":"66e59ff85a3b686f030699f5","slug":"rambhadracharya-said-akhilesh-has-become-arrogant-after-getting-more-seats-in-lok-sabha-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामभद्राचार्य बोले: लोकसभा में ज्यादा सीट मिलने से अखिलेश में घमंड आ गया, वह पगला और बौखला गए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामभद्राचार्य बोले: लोकसभा में ज्यादा सीट मिलने से अखिलेश में घमंड आ गया, वह पगला और बौखला गए हैं
Sat, 14 Sep 2024 08:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Sep 2024 08:42 PM IST
सार
Chitrakoot News: जगदगुरु रामभद्राचार्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में ज्यादा सीट मिलने से अखिलेश में घमंड आ गया।
विज्ञापन
जगदगुरु रामभद्राचार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं के बयान पर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने सपा प्रमुख को घमंडी बताते हुए कहा कि वह पगला और बौखला गए हैं। शनिवार को तुलसी पीठ प्रमोदवन स्थित आवास पर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा प्रमुख का मठाधीश व माफिया के बीच में ज्यादा फर्क नहीं वाला बयान गलत है।
कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी में कुछ ज्यादा सीटें मिलने पर अखिलेश को घमंड हो गया है। उन्हें माफ नहीं करेंगे। इन दिनों वह पगला व बौखला गए हैं। इसी वजह से कभी राहुल तो कभी अखिलेश उटपटांग बयानबाजी कर रहे हैं। गोरखपुर वाले बाबा खुद ही समर्थ हैं। इसका उपचुनाव में ही जवाब मिल जाएगा।