फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ram Singh Yadav District panchayat president

सपा के राम सिंह यादव बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Tue, 05 Jan 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात। Updated Tue, 05 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में नाम वापसी का समय समाप्ति के साथ ही
विज्ञापन
राम सिंह यादव को जीत का प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने सौंपा। सोमवार दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं किया था। 

सोमवार दोपहर दो बजे राम सिंह यादव अपने लाव लश्कर के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे।  उनके आते ही यहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नाम वापसी का समय समाप्त होते ही राम सिंह यादव कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंचे। जहां पर जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने उन्हें निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा।

इस दौरान एडीएम (प्रशासन) शिवशंकर गुप्ता और एडीएम (वित्त एवं राजस्व ) आशुतोष कु्मार, एसडीएम जयनाथ यादव ,सीओ संजीव कुमार सिन्हा मौजूद रहे। यादव ने निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद परिसर में ही मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने यादव को  फूल मालाओं से लाद दिया।

 प्रमाण पत्र लेने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां पर स्टाफ ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर सपा के प्रांतीय सचिव मुन्ना पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, तिंगाई जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह गौर, मनीष कमल हसनू, अखिलेश सोनकर, जिला सचिव शेखू खान, संदीप कश्यप रिंकू, कुढ़वा जिला पंचायत सदस्य दिलीप यादव, जवाहर सिंह यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed