फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ram Mandir Movement, The family of Nagar brothers is living in anonymity, son said not even invited

राम मंदिर आंदोलन: गुमनामी में जी रहा नागर बंधुओं का परिवार, बेटा बोला- 22 को आमंत्रित तक नहीं किया, पढ़ें कहानी

Sun, 07 Jan 2024 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Jan 2024 12:08 PM IST
सार

Kanpur News: स्व. सतीश नागर के बेटे सुधांशु नागर का कहना है कि उनके परिवार को इस लायक भी नहीं समझा गया कि 22 को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन उन्हें आमंत्रित किया जाए। सुधांशु ने अपनी टूटी फूटी दुकान में अपने पिता का वह चित्र भी लगा रखा है, जब वे आंदोलन के दौरान अयोध्या गए थे।

विज्ञापन
Ram Mandir Movement, The family of Nagar brothers is living in anonymity, son said not even invited
नागर बंधुओं की कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन से जुड़ने वालों में कानपुर शहर की भी फेहरिस्त लंबी है। इसमें कई प्रमुख नामों में कुछ ऐसे भी हैं, जो अब दुनिया में तो नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार आज भी गुमनामी में जी रहा है। ऐसे ही राम भक्ताें में किदवईनगर के सतीश नागर का परिवार है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि सतीश नागर उन लोगों में भी शामिल थे, जिन्हें राम मंदिर आंदोलन में आरोपी बनाया गया था। सतीश नागर की पत्नी आदर्श नागर बताती हैं कि उनके देवर अमित नागर भी इस आंदोलन में शामिल थे, वे अयोध्या तो गए लेकिन आज तक लौटे नहीं। तब वे 19 वर्ष के थे।
विज्ञापन

उनकी शादी नहीं हुई थी। स्व. सतीश नागर के बेटे सुधांशु नागर जो एक छोटी दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि पिता और चाचा तो चले गए, उसके बाद से उनके यहां कोई झांकने तक नहीं आया। न किसी ने कभी कोई खोज खबर ली। यहां तक की इतने बड़ें अवसर पर भी याद नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमंत्रित करने के लायक तक नहीं समझा
उनका कहना है कि उनके परिवार को इस लायक भी नहीं समझा गया कि 22 को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन उन्हें आमंत्रित किया जाए। सुधांशु ने अपनी टूटी फूटी दुकान में अपने पिता का वह चित्र भी लगा रखा है, जब वे आंदोलन के दौरान अयोध्या गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed