{"_id":"66881feb58a2f7cd7907529a","slug":"ram-gopal-yadav-said-the-central-government-will-collapse-as-soon-as-the-blessings-of-naidu-and-nitish-end-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामगोपाल यादव बोले- नायडू और नीतीश की कृपा खत्म होते ही धराशाई हो जाएगी केंद्र सरकार, पढ़ें और क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामगोपाल यादव बोले- नायडू और नीतीश की कृपा खत्म होते ही धराशाई हो जाएगी केंद्र सरकार, पढ़ें और क्या कहा
Fri, 05 Jul 2024 10:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:02 PM IST
सार
Etawah News: सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नायडू और नीतीश कुमार अपने-अपने राज्यों में विशेष पैकेज की मांग करने में लगे हुए हैं। अगर केंद्र सरकार से दोनों राज्यों को विशेष पैकेज मिल गया, तो निश्चित है कि केंद्र सरकार चलती रहे। अन्यथा केंद्र सरकार का भविष्य सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
प्रो. रामगोपाल यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
नायडू और नीतिश की कृपा खत्म होते ही केंद्र सरकार धराशाई हो जाएगी। यह बात शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा की केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा। सैफई स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रो. रामगोपाल ने कहा कि इन दोनों नेताओ के राज्य बिहार और आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, तो केंद्र सरकार नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन
नायडू और नीतीश कुमार अपने-अपने राज्यों में विशेष पैकेज की मांग करने में लगे हुए हैं। अगर केंद्र सरकार से दोनों राज्यों को विशेष पैकेज मिल गया, तो निश्चित है कि केंद्र सरकार चलती रहे। अन्यथा केंद्र सरकार का भविष्य सुरक्षित नहीं है। कहा कि जिस तरह का जुल्म यहां की जनता पर हो रहा है। यही चलता रहा, तो 2027 में सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
दावा किया कि उपचुनाव में सभी 10 विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। हाथरस हादसे की चर्चा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ समाजवादी पार्टी की पूरी संवेदना है। हादसे में सबसे ज्यादा महिलाओं के प्रभावित होने पर कहा कि महिलाएं ज्यादा धार्मिक होती है, महिलाएं भोली होती है और बाबाओं के चमत्कारों की चर्चाओं पर जल्दी भरोसा कर लेती हैं।
विज्ञापन