{"_id":"291bcc7142da3f9834b4a2ce0216f541","slug":"ram-go-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से नए साल में मिलने को कह दूर चले गए राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से नए साल में मिलने को कह दूर चले गए राम
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में मंगलवार सुबह हुए प्लेन हादसे में कानपुर के रहने वाले बीएसएफ इंसपेक्टर राघवेंद्र कुमार यादव (52) की मृत्यु हो गई। इंसपेक्टर यादव के परिवार में उनकी पत्नी रामश्री, बेटे रोहित और मोहित और बेटी निधि हैं। चकेरी के आदर्श विहार में इंसपेक्टर यादव की मां शिवदेवी और बड़े भाई राजेंद्र यादव का परिवार रहता है।
बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां शिवदेवी अचेत हो गईं। परिवार में सब राघवेंद्र को राम के नाम से पुकारते थे। परिवारीजनों ने बताया कि सोमवार शाम को ही राघवेंद्र ने मां से बात कर उनकी तबीयत का हाल जाना था। मां से वादा किया था नए साल में छुट्टी ले कानपुर आएंगे। बड़े भाई रिटायर्ड विंग कमांडर राजेंद्र यादव अपने भाई का शव लेने नई दिल्ली रवाना हो गए। राघवेंद्र ने बताया कि शव बीएसएफ मुख्यालय जाएगा सलामी के बाद ही कानपुर लाया जाएगा।
राघवेंद्र एयरफोर्स में वारंट अफसर के पद से रिटायरमेंट लेकर दो साल पहले ही बीएसएफ में नियुक्त हुए थे। अभी बीएसएफ की एयरविंग की टेक्निकल टीम में नई दिल्ली सफदरजंग मे तैनात थे। एयरफोर्स मे फाईटर हेलीकाप्टर एमआई-17 की तकनीकी देखरेख का जिम्मा था यादव पर बीएसएफ में भी इसी हेलीकाप्टर की देखरेख करते थे।