{"_id":"6121f8ae6e6ad1176b00721c","slug":"rakshabandhan-sisters-are-trying-hard-to-tie-rakhi-on-the-wrists-of-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहने कर रही हैं कड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहने कर रही हैं कड़ी मशक्कत
Sun, 22 Aug 2021 12:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
बसें कम होने से यात्रियों को हुई दिक्कत
- फोटो : amar ujala
भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को समर्पित त्योहार रक्षाबंधन का पावन पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में बहने बस और ट्रेन पर चढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करते हुए नजर आ रही हैं।
फर्रुखाबाद सहित आसपास के जिलों में रक्षा बंधन पर भाइयों को राखी बांधने को जाने के लिए रविवार सुबह से रोडवेज बस स्टैंड पर लोगों की खासी भीड़ रही। बस में चढ़ने को महिलाओं को मशक्कत करनी पड़ी। महिलाएं व बच्चों को खिड़कियों से चढ़ना पड़ा, तब भी उन्हें सीट नसीब नहीं हो सकी। हरदोई, कानपुर, आगरा व इटावा की ओर जाने वाली बसों की संख्या कम होने यात्रियों को खासी दिक्कत हुई।