फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raksha Bandhan 2022 Date Tithi, Rakhi Bandhane Ka Shubh Muhurat

Rakshabandhan: 12 अगस्त को मनाएं रक्षाबंधन, नहीं होगा भद्रा का साया, जानें ये जरूरी बातें

Wed, 10 Aug 2022 11:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Aug 2022 11:19 AM IST
सार

11 अगस्त को सुबह 9:35 बजे से पूर्णिमा तिथि लग जाएगी, जो शुक्रवार 12 अगस्त को सुबह 7:16 बजे तक रहेगी। मगर इसके साथ भद्रा भी शुरू हो जाएगी, जो गुरुवार रात 8:25 बजे तक रहेगी। इसके बाद से शुक्रवार सुबह 7:16 बजे तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022 Date Tithi,  Rakhi Bandhane Ka Shubh Muhurat
रक्षाबंधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस बार रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोगों के बीच बड़ा असमंजस है। यह पर्व पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। 11 अगस्त को पूर्णिमा है, लेकिन इस दिन भद्रा काल भी है। ज्योतिष के अनुसार भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती। यह काल अशुभ माना जाता है।

विज्ञापन


ऐसे में 12 अगस्त को सावन की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन पर्व मनाना शुभ होगा।  पं. पीएन द्विवेदी के अनुसार 11 अगस्त को सुबह 9:35 बजे से पूर्णिमा तिथि लग जाएगी, जो शुक्रवार 12 अगस्त को सुबह 7:16 बजे तक रहेगी। मगर इसके साथ भद्रा भी शुरू हो जाएगी, जो गुरुवार रात 8:25 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन


इसके बाद से शुक्रवार सुबह 7:16 बजे तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है। उदया तिथि के अनुसार शुक्रवार को पूरे दिन पूर्णिमा तिथि का मान रहेगा। दोपहर दो बजे से आयुष्मान योग रहेगा। सौभाग्य व रवि योग भी बन रहा है। ऐसे में इस दिन पर्व मनाना मंगलकारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पं. पवन तिवारी ने बताया कि राखी में तीन गांठ लगाना शुभ होता है। पहली गांठ भाई की लंबी आयु, दूसरी गांठ स्वयं की लंबी आयु और तीसरी गांठ रिश्तों में मिठास के लिए। 12 अगस्त को उदया तिथि होने के कारण पूरा दिन रक्षाबंधन मनाया जा सकता है।

ज्योतिषाचार्य स्वाति सक्सेना ने बताया कि धनिष्ठ नक्षत्र व यौभाग्य योग बहन भाई के प्रेम को बढ़ाता है। 12 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:12 बजे से सुबह 8:30 बजे तक सिंह लग्न में रहेगा। दूसरा मुहूर्त दोपहर 1:06 बजे से 3:24 बजे तक वृश्चिक लग्न में होगा। सुबह 10:55 बजे से दोपहर 12:31 बजे के बीच राहु काल होने के कारण इस काल में राखी न बांधें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed