{"_id":"68938df75937b694670292cb","slug":"rakhis-stuck-in-software-upgrade-how-will-rakshabandhan-be-celebrated-etawa-news-c-216-1-etw1004-129099-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन में फंसीं राखियां, कैसे मनेगा रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन में फंसीं राखियां, कैसे मनेगा रक्षाबंधन
Wed, 06 Aug 2025 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
इटावा। रक्षाबंधन त्योहार पर डाक सेवाओं को भाई-बहन के प्यार को पहुंचाने का सबसे विश्वसनीय स्रोत माना जाता है लेकिन करीब पांच दिन से डाकघर की सेवाएं पूरी तरह से पटरी पर नहीं दौड़ पा रहीं हैं। नए सॉफ्टवेयर लांच होने के चलते डाकघर में पोर्टल सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। सेवाएं दो अगस्त से पूरी तरह से बंद हो गई थीं और दावा किया गया था कि चार अगस्त से शुरू हो जाएंगी लेकिन चार अगस्त को भी नया सॉफ्टवेयर नहीं चल पाया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर तो सही है लेकिन सर्वर डाउन है। सेवाएं बहाल होने में तीन से चार दिन लगेंगे। ऐसे में दूर बैठी बहने भाइयों को राखी पहुंचाने को लेकर संशय में है।
प्रधान डाकघर में रोजाना 500 से 700 लोग पहुंच रहे हैं लेकिन सर्वर सुस्त होने के कारण पोर्टल के कारण खातों में लेनदेन भी नहीं हो पा रहा है। शहर के शास्त्री चौराहा स्थित मुख्य डाकघर के अधिकारियों की मानें तो आईटी 2.0 रोलआउट सॉफ्टवेयर लांच किया गया है। डाक पहुंचाने के लिए स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री की सुविधा दी जाती है। अधिकारियों के अनुसार एक सितंबर से डाक रजिस्ट्री बंद हो जाएगी। सिर्फ उपभोक्ता स्पीड पोस्ट करवा पाएंगे। डाक रजिस्ट्री का सरकारी काम में इस्तेमाल होता है। ये उसी को डिलिवर होती है, जिसके नाम होती है। इसके अलावा स्पीड पोस्ट ब्लड रिलेशन में जारी की जा सकती है।
हालांकि स्पीड पोस्ट का खर्च ज्यादा रहता है। प्रधान डाकघर के अधीक्षक चंद्रशेखर बरुआ ने बताया कि नया सॉफ्टवेयर लांच हुआ है। इस वजह से दिक्कत आ रही है। अभी सर्वर तेज गति से नहीं चल रहा है। इस वजह से स्पीड पोस्ट में परेशानी हो रही है। एक दो दिन में सेवाएं तेजी से शुरू हो जाएंगी।