फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rakesh Tikait said Government wants to end the local products of farmers

UP: राकेश टिकैत बोले- किसानों के स्थानीय उत्पाद समाप्त करना चाहती है सरकार

Wed, 26 Mar 2025 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 11:38 PM IST
सार

होली मिलन समारोह में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के स्थानीय उत्पाद समाप्त करना चाहती है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said Government wants to end the local products of farmers
किसान यूनियन के होली मिलन समारोह में बोलते राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू टिकैट गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर हमला बोला। कहा कि केंद्र सरकार चाहे जितना दबाव बनाए, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। सरकार किसानों के स्थानीय उत्पाद को समाप्त करना चाहती है। कहा कि इस सरकार के पास एक ही योजना है कि किसानों की भूमि की कैसे छीनी जाए। यूएसए का एक प्रतिनिधि मंडल आया है और कई समझौता करने जा रहा है। पूरे बाजार की व्यवस्था पर अमेरिका कब्जा करना चाहता है।
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता बुधवार को गांधी मैदान किसान होली मिलन समारोह में शामिल हुए। किसानों की पंचायत में कहा कि सरकार पॉलिसी बनाकर जनता की जेब से पैसा निकलवा रही है। चाहे वाहनों की आयु की बात हो या फिर फसलों के मूल्य की बात हो। बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार पॉलिसी बनाती है।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र सरकार चाहे जितना दबाव बनाए, लेकिन शांत नहीं बैठना है। सरकार न तो किसान संगठनों से बात करती है और न ही समझौता बैठक में शामिल करती है। कहा कि किसानों को निशुल्क बिजली देने के नाम पर सात घंटे बिजली मिल रही है, जिससे खेत की सिंचाई भी ढंग से नहीं हो पा रही है। बाजार में 3,000 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं का भाव था, चार दिन में 400 रुपये टूट गया। इससे सीधे तौर पर किसानों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed