फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rajyavardhan singh rathaur statement about rahul gandhi

राहुल गांधी का ट्विटर उनका कुत्ता पीडी हैंडल करता हैः राज्यवर्धन राठौर

Wed, 28 Mar 2018 08:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Mar 2018 08:54 AM IST
सार

- आठ साल तक पांच-पांच लाख देकर तैयार करेंगे खिलाड़ी
- आनलाइन कोच बैंक से खेलों के लिए चुन सकेंगे अपनी पसंद का प्रशिक्षक
- खेल फेडरेशनों की कमेटी में 25 फीसदी कोटा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का होगा

विज्ञापन
rajyavardhan singh rathaur statement about rahul gandhi
केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मेजर राज्यवर्धन राठौर

विस्तार

कानपुर में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मेजर राज्यवर्धन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर खिंचाई की। कहा कि राहुल गांधी का ट्विटर उनका कुत्ता पीडी हैंडल करता है। कहा कि राहुल को तकनीक की जानकारी नहीं है। वह डाटा चोरी को लेकर कैंब्रिज एनालिटिका के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मेजर राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि सरकार खेलों को खूब बढ़ावा दे रही है। अब हर साल देश में एक हजार खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। इन चुने खिलाड़ियों को आठ साल तक पांच-पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी ताकि उन्हें प्रायोजकों के लिए किसी का मुंह न ताकना पड़े। इससे खिलाड़ी सिर्फ खेल पर ध्यान केंद्रित करके देश के लिए खेल सकेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन ने कहा कि सभी खेल फेडरेशनों की कमेटी में 25 फीसदी कोटा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को दिया जाएगा। पैरालंपिक के खिलाड़ियों, स्टाफ, डेवलेपमेंट कोच और स्कूल कोच को भी इंसेंटिव्स दिया जाएगा। जल्द ही नए खिलाड़ियों के लिए टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसमें देशभर से दो लाख खिलाड़ी चुने जाएंगे, जिनकी उम्र आठ से 12 साल होगी। उनमें से जांच परखकर 500 को चुना जाएगा। इन 500 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। राज्यवर्धन ने बताया कि जो बच्चे खिलाड़ी बनना चाहते हैं, उनके लिए कोच बैंक की स्थापना भी की जा रही है। यह बैंक ऑनलाइन किया जाएगा, जिस पर शहरवार डाटा उपलब्ध रहेगा। इसके जरिये अभिभावक जिस शहर में अपने बच्चे को जिस खेल का प्रशिक्षण दिलाना चाहेंगे, उन्हें वहीं कोच मिल सकेंगे। मेजर ध्यान चंद को भारत रत्न पुरस्कार दिलाने में खेल मंत्रालय से यदि कोई डिस्कशन किया जाता है तो उसमें मंत्रालय कोई कमी नहीं करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार में सेना से कम हैं छुट्टियां
सेना में अनुशासित जिंदगी होती है और अब आप सियासत में हैं। यहां रुटीन बिल्कुल अलग है इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन ने कहा कि मोदी सरकार में हमें इतनी छुट्टी भी नहीं मिलती, जितनी सेना में मिला करती थी। बहुत काम करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed