फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rajpur dam track cut, 25 bigha crops submerged, water filled in five houses

Kanpur News: राजपुर बंबा पटरी कटी, 25 बीघा फसल जलमग्न, पांच घरों में भरा पानी

Wed, 16 Jul 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rajpur dam track cut, 25 bigha crops submerged, water filled in five houses
दमनपुर में राजपुर बंबा की कटी पटरी कटने से खेतों व सड़क पर भरा पानी। - फोटो : संवाद
राजपुर (कानपुर देहात)। राजपुर बंबा कई दिन से ओवरफ्लो चल रहा है। सोमवार देर रात बंबा की पटरी कट गई। इससे दमनपुर मार्ग तालाब बन गया। सुबह लोगों की नींद खुली तो हर तरफ पानी देखकर लोग सन्न रह गए। दस किसानों की 25 बीघा फसल जलमग्न हो गई। वहीं पांच घरों में पानी घुसने से अनाज, बिस्तर, कपड़े, बच्चों के बस्ते आदि भीगकर खराब हो गए। जानकारी पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई ने ग्रामीणों की मदद से कटी बंबा पटरी दुरुस्त कराई। हालांकि अभी घर-खेत व सड़क जलमग्न हैं। धीरे-धीरे पानी उतरेगा।
विज्ञापन

पिंडार्थू झाल से राजपुर बंबा निकला है। क्षमता से अधिक पानी छोड़ने से करीब एक सप्ताह से बंबा ओवरफ्लो था। सोमवार देर रात करीब एक बजे दमनपुर में बंबा की पटरी कट गई। कटाव अधिक होने से बंबा का पानी दमनपुर बस्ती तक पहुंच गया। खेत जलमग्न हो गए। मंगलवार सुबह तक हालात ये हुए कि दमनपुर राजपुर मार्ग पर तालाब सा नजारा हो गया। लोगों की नींद खुली तो हर तरफ पानी देखकर लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

पांच घरों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे अनाज, मवेशियों का दाना, गृहस्थी का सामान, बिस्तर, उपकरण व बच्चों के स्कूल के बस्ते व अभिलेख आदि खराब हो गए। दस किसानों की करीब 25 बीघा कद्दू, कुम्हड़ा व मक्का की फसल जलमग्न हो गई। लोगों ने थाना पुलिस व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने पिंडार्थू झाल से बंबा का पानी रुकवाया। इसके बाद सिंचाई विभाग के जेई पहुंचे और बोरियों में बालू भरकर ग्रामीणों की मदद से बंबा की कटी पटरी की मरम्मत शुरू कराई गई। सुबह 10 बजे बंबा की कटी पटरी की मरम्मत हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंबा के नजदीक रहने वाले करन सिंह, निर्मला देवी आदि ने बताया कि एक सप्ताह से बंबा ओवर फ्लो चल रहा था। सिंचाई विभाग के जेई को अवगत कराया गया था। मगर पानी बंद नहीं किया गया। इसकी वजह से सोमवार देर रात बंबा पटरी कट गई। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता तारिक खान ने बताया कि भाल व दमनपुर से मिट्टी मंगवाई गई। मिट्टी भरकर बोरियां लगाई गईं। कर्मचारियों व ग्रामीणों की मदद व जेसीबी से कटी पटरी दुरुस्त कराई गई। उन्होंने बताया कि धान रोपाई के लिए मांग पर पिंडार्थू झाल से सभी गेज खोलकर पानी छोड़ा गया था। ओवरफ्लो होने से कमजोर बंबा पटरी कट गई। अब झाल से पानी बंद करा दिया गया है।
......................
वर्जन.......
बंबा पटरी कटने से दमनपुर में फसलें जलमग्न होने की जानकारी सुबह हुई। इस पर क्षेत्रीय लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने पर जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। - शालिनी उत्तम, एसडीएम सिकंदरा
...............
चक्की से लाए आटा, छत पर बनाई रोटी
राजपुर। बंबा का पानी घुसने से पांच घरों में गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। हालात ये हुए कि रसोई में कुछ भी खाने या पकाने लायक नहीं बचा। दालें व चावल आदि भीगकर खराब हो गया तो आटा भी पानी में बह गया। करन सिंह कहते हैं कि सुबह आंख खुली तो घर में पानी भरा देखकर अवाक रह गए। सोफा, अलमारी व अन्य गृहस्थी का सामान खराब हो गया। कपड़े छत पर सुखाएं। चक्की से आटा व किराना दुकान से दाल-चावल लाए तब छत पर खाना पकाया गया। बताया कि पानी भरने से बक्सा में रखे अभिलेख आदि भी नष्ट हो गए। निर्मला देवी ने बताया कि पूरे घर में अंदर व बाहर पानी भर गया है। अनाज व कपड़े के अलावा गृहस्थी का सामान पूरी तरह खराब हो गया। खाना छत पर बनाना पड़ रहा है।
.................
फसलें भी गई, चारा भी नहीं बचा

पांच बीघा मक्का की फसल पानी भरने से बर्बाद हो गई। चारा भी नष्ट हो गया। पानी आेवर फ्लो हो रहा था, इसकी जानकारी के बाद भी पानी कम नहीं किया गया। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। - शिवदत्त
...................
तीन बीघा कुम्हड़ा की फसल पानी में डूब गई। पानी उतरने तक पौधे गल कर नष्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही आस पास के खेतों में पानी भरा है। कई घरों के अंदर पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है। - सुरेंद्र सिंह

...............
कददू की फसल बंबा का पानी आने से जलमग्न हो गई। मेहनत व लागत से यह फसल तैयार की थी। पशुबाड़ा में पानी भरने से भूसा व चोकर भी बर्बाद हो गई। लोगों के गृहस्थी का सामान भी भीगने से खराब हुआ है। - सुरमन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed